Meerut: निकाय चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ी तमंचा फैक्टरी, दो गिरफ्तार
मेरठ में निकाय चुनाव से पहले टीपी नगर पुलिस ने घर में चल रही तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी संख्या में बने व अधबने तमंचे पकड़े हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ पुलिस ने निकाय चुनाव से पहले बड़ी तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीपीनगर थानाक्षेत्र में घर के भीतर ही तमंचा फैक्टरी चल रही थी। मौके से भारी मात्रा में तमंचे बनाने का सामान बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें: खतौली उप चुनाव: 369 बूथों पर मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना, नौ जोन और 37 सेक्टर में बांटा क्षेत्र
टीपी नगर पुलिस ने घर में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में तमंचे या उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि 2000 से लेकर 5000 रुपये तक तमंचे बेचे जा रहे थे। ये लोग लंबे समय से इस कारोबार को कर रहे थे।
पुलिस ने जानकारी लगते ही पुलिस ने टीम के साथ छापेमारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके साथ जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा। इस संबंध में आईजी प्रवीण कुमार पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।