फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police busted gang who change IMEI number of mobile phones

आईएमईआई नंबर बदलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 40 से ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप बरामद

Sat, 10 Aug 2019 04:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Aug 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Meerut police  busted gang who change IMEI number of mobile phones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शहर में कई जगह छापा मारकर मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को पुलिस ने दुकानदार व रिपेयरिंग करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया। हापुड़ अड्डा स्थित सूर्या प्लाजा पर दुकानदारों ने क्राइम ब्रांच के सिपाही से हाथापाई की। बखेड़े की सूचना पर एसपी सिटी कई थानों की फोर्स व आरएएफ के साथ पहुंचे।

विज्ञापन

 
नौचंदी पुलिस ने गुरुवार रात मोबाइल लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हापुड़ अड्डा चौराहे के पास सूर्या प्लाजा में मोबाइल दुकानदारों के पास जाकर इनका आईएमईआई नंबर बदलवाकर मोबाइल बेच देते थे। 

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को साथ लेकर सूर्या प्लाजा में चार दुकानों में छापा मारा। यहां से चार कारीगरों समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने चारों दुकानों से 45 से ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर, आईएमईआई बदलने वाली मशीनें बरामद कीं। कुछ लोगों ने सादे कपड़ों में तैनात क्राइम ब्रांच के एक सिपाही से हाथापाई कर दी।

पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सूर्या प्लाजा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. नईम व अन्य व्यापारियों ने हंगामा किया। पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न और अवैध वसूली का आरोप लगाया। देखते ही देखते सूर्या प्लाजा की 80 से 90 दुकानें बंद हो गईं। 

हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट नजीर अली पहुंचे। हापुड़ अड्डे पर तैनात आरएएफ भी पहुंच गई। एसपी सिटी ने व्यापारियों से कहा कि पुलिस किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं करेगी। साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

चोरी के हैं मोबाइल
शहर में कई जगह यह गिरोह सक्रिय है। चोरी और लूट के मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदलकर मोबाइल बेचे जा रहे थे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गये मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरोह का खुलासा किया जाएगा। - अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed