फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police busted gang who change IMEI number of mobile, eight arrested

मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 74 स्मार्टफोन, लैपटॉप व मशीनें बरामद

Sun, 11 Aug 2019 05:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Aug 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Meerut police busted gang who change IMEI number of mobile, eight arrested
पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है - फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस ने लूट और चोरी के मोबाइलों का आईएमईआई नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों के साथ इस गिरोह की वारदातों का मीडिया के सामने  खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों से 74 मोबाइल 4 लैपटॉप और नंबर बदलने वाली मशीनें बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि यूपी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शहर में कई जगह छापा मारकर मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदलने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर शुक्रवार को दुकानदार व रिपेयरिंग करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

इससे पहले नौचंदी पुलिस ने गुरुवार रात मोबाइल लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हापुड़ अड्डा चौराहे के पास सूर्या प्लाजा में मोबाइल दुकानदारों के पास जाकर इनका आईएमईआई नंबर बदलवाकर मोबाइल बेच देते थे। 

एसएसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को साथ लेकर सूर्या प्लाजा में चार दुकानों में छापा मारा। यहां से चार कारीगरों समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग दुकानों से 74 मोबाइल, चार लैपटॉप, कम्प्यूटर, आईएमईआई बदलने वाली मशीनें बरामद कीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed