यूपी: महंगे शौकों ने बनाया चोर, आठ साल में चुराए 500 वाहन, मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि शुक्रवार रात परतापुर इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। दोनों के पास बाइक के कागज नहीं थे।
थाने लाकर पूछताछ में दोनों ने अपने नाम रमन उर्फ रोहन पुत्र कांशीराम उर्फ राजकुमार निवासी ग्राम बेरी थाना भराहन जिला झज्जर हरियाणा और विपिन उर्फ देसी पुत्र संजय निवासी बाफर थाना जानी मेरठ बताए।
सख्ती से पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं। यह गैंग हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर से दुपहिया वाहन चुराता है। वह बुलेट और महंगी बाइकों को ही निशाना बनाते आए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि यह गिरोह किन लोगों को वाहन बेचता था, इसका पता लगाया जा रहा है।
पूछताछ में रमन ने खुलासा किया कि उनके गिरोह में मेरठ के तीन चोर और हैं, जिनके नाम सचिन पुत्र संजय निवासी बाफर जानी, कृष्ण यादव उर्फ गोलू पुत्र अजय यादव निवासी लाल क्वार्टर थाना सदर बाजार और राहुल पुत्र कृपाल निवासी ग्राम पांचली थाना जानी हैं।
हरियाणा और दिल्ली से वाहन चुराकर वह उन्हें बेच देते थे। इसकी एवज में उन्हें अच्छा पैसा मिलता था। गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर आदि जिलों में भी उनका नेटवर्क फैला है।
महंगे शौकों ने बनाया चोर
पूछताछ में रमन और विपिन ने बताया कि अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वह करीब आठ साल से वाहन चोरी करते आ रहे हैं। किसी को शक न हो इसलिए वह अच्छा रहन-सहन और खानपान रखते थे। वह दिल्ली, हरियाणा, मेरठ, गाजियाबाद से 500 से अधिक दुपहिया वाहन चुराकर बाजार में खपा चुके हैं।