फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police arrested four badmash in encounter after crooks looted a sugar truck two injured

पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे, 320 बोरे चीनी व भारी मात्रा में तमंचे व कारतूस बरामद

Thu, 18 Oct 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 18 Oct 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Meerut Police arrested four badmash in encounter after crooks looted a sugar truck  two injured
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। यहां गुरूवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को दबोच लिया। किनौनी चीनी मिल से चले चीनी से भरे ट्रक को बदमाशों ने मंगलवार रात कैथवाड़ी के पास लूट लिया। कार सवार बदमाशों ने चालक विकास निवासी बागपत को बंधक बनाकर खेत में फेंक दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ट्रक में चीनी के 320 बोरे लदे थे, जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये थी। ट्रक में जीपीएस लगा था। बुधवार को उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली। खाली ट्रक करनाल में बरामद हुआ।
विज्ञापन


देर रात रोहटा पुलिस ने सूचना पर कैंटर सवार बदमाशों की रासना चौराहे पर घेराबंदी कर ली। इसके बाद चारों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में दो बदमाशों नसीम और प्रवीण को गोली लगी। एसपी देहात के अनुसार बदमाशों के पास से लूटी गई 320 बोरी चीनी, कैंटर और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली  गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से ईको गाड़ी व भारी मात्रा में तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। 

 

मौके से प्रवीण पुत्र श्याम सिंह कश्यप निवासी बालैनी बागपत, नसीम पुत्र ताहिर निवासी पिठलोकर सरधना, खालिद पुत्र तसलीम निवासी बालैनी बागपत और नफीस पुत्र अनीस निवासी बागपत को गिरफ्तार किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed