फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police Arrest 3 in Cyber Fraud Network Operated from Dubai, Over 100 Bank Accounts Used

Meerut Cyber Fraud: दुबई से चल रहा था ठगी का नेटवर्क, नबील अख्तर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Apr 2026 01:13 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने दुबई से संचालित हो रहे साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नौ मोबाइल, दस डेबिट कार्ड और चेकबुक बरामद हुई है। अब तक करीब 100 बैंक खातों के जरिए ठगी की आशंका है।

विज्ञापन
Meerut Police Arrest 3 in Cyber Fraud Network Operated from Dubai, Over 100 Bank Accounts Used
साइबर ठगी के खिलाफ महिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहे साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह का सरगना दुबई में बैठकर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ मोबाइल फोन, दस डेबिट कार्ड और एक चेकबुक बरामद की है।

विज्ञापन


एसएसपी अविनाश पांडेय के अनुसार जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का मुख्य आरोपी नबील अख्तर दुबई में रहकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

यह भी पढ़े:नीला ड्रम केस: फैसले के करीब सौरभ हत्याकांड, अब 18 अप्रैल को साहिल-मुस्कान की पेशी, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन

बैंक खाते खरीदकर करते थे साइबर ठगी 
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि इस मामले में सुवालीन निवासी ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने शाकिब, अरबाज, फैसल और असद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
 जांच के बाद पुलिस ने इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट निवासी नबील अख्तर, प्रह्लाद नगर निवासी अरबाज और जीबीआई कॉलोनी ब्रह्मपुरी निवासी हैदर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को पैसे देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाते थे। इसके बाद रकम का एक हिस्सा कमीशन के रूप में रखकर बाकी पैसा विदेशी नेटवर्क को भेज दिया जाता था, जिसे बाद में क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेज दिया जाता था।

100 से ज्यादा खातों के जरिए ठगी की आशंका
पुलिस ने जब आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों को एनसीआरपी पोर्टल पर चेक किया तो विभिन्न राज्यों से कई शिकायतें सामने आईं। जांच में पता चला कि आरोपी अब तक करीब 100 बैंक खाते खरीदकर साइबर ठगी को अंजाम दे चुके हैं। इन खातों से जुड़े मामलों की शिकायतें देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं।

साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ नवीना शुक्ला के अनुसार गिरोह के अन्य साथियों की भी जांच की जा रही है। दो अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना है।

पुलिस ने आरोपियों के सभी संदिग्ध बैंक खातों को सीज कर दिया है और जिन राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं, वहां से भी रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed