{"_id":"6a5f64311095241ac40c9750","slug":"meerut-players-won-medals-in-the-badminton-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-156545-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
मुरादाबाद में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
- मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कई पदक अपने नाम किए। अंडर-15 वर्ग बालक एकल में आदित्य तोमर ने शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका एकल रितिका ने तृतीय स्थान, बालिका युगल में मान्या और आर्नवी की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनवी और मिताशी की जोड़ी ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया।
बालक युगल में वेदांत विहान और अभिनव क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। मिश्रित युगल में मान्या और आदित्य ने मिलकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्यना और अभिनव की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में खेली। अंडर-17 वर्ग बालिका युगल में आर्याना चौधरी और ओजस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर मेरठ का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में कोच विशेष काकरान, अमित सिंह और तनुज चौहान ने मैच के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया। सहयोगी आरजू चौधरी, तेज कुमार सिंह, गीता चौहान, अमित चौहान, अमित विहान और विशाल चौधरी भी शामिल रहे। सचिव राजेश चौधरी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।