फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut players won many medals in Taekwondo competition

Meerut News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते

Sat, 30 May 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Meerut players won many medals in Taekwondo competition
- हिमाचल प्रदेश के यूथ हॉस्टल डलहौजी में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नार्थ इंड ईस्ट इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 28 मई तक हिमाचल प्रदेश के यूथ हॉस्टल डलहौजी में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते।

प्रतियोगिता में 12 राज्यों से 350 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेरठ के चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त किए। प्रत्युषा सांगवान ने स्वर्ण, राखी ने स्वर्ण, अनुषा सांगवान ने रजत और रुद्धव त्यागी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इसके अलावा सेमिनार का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी ने प्रतिभाग किया। एक अन्य प्रतियोगिता में रुद्धव त्यागी ने स्वर्ण, प्रत्युषा सांगवान ने रजत व कांस्य और अनुषा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। यूपी टीम ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर आईटीएफ ताइक्वांडो के अध्यक्ष बी. राजेंद्रन और भारत की ताइक्वांडों की महासचिव मास्टर रचना चौरसिया ने सभी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed