फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut players are earning national recognition after excelling in the academy

Meerut News: एकेडमी में निखरकर देश भर में नाम कमा रहे मेरठ के खिलाड़ी

Mon, 08 Jun 2026 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Meerut players are earning national recognition after excelling in the academy
बच्चों में युवाओं के प्रति दीवानगी देख शहर में कई एकेडमी सिखा रही फुटबाल की बारीकियां
विज्ञापन

फीफा कप विशेष का लोबो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 11 जून से फीफा विश्व कप शुरू होने वाला है। इसे लेकर मेरठ के युवाओं में जबर्दस्त उत्साह है। यहां के युवाओं में इसके प्रति भी कम दीवानगी नहीं है। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही 60 से अधिक बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। सेंट जोसेफ स्कूल में फुटबॉल कोच शाहरुख निशुल्क बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। आईटीआई साकेत में कोच सुशील त्यागी फुटबॉल खिलाड़ियों की पौध तैयार कर रहे हैं। मेरठ में कई अकादमियों में सैकड़ों बच्चे फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यहां के कई खिलाड़ी नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर टीम में प्रतिभाग कर चुके हैं।
200 रुपये देकर सालभर सीख सकते हैं फुटबॉल
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के फुटबॉल कोच और जिला फुटबॉल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि वह स्टेडियम में लगभग 25 सालों से फुटबॉल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्तमान में यहां काफी बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। अंडर 18 तक 200 रुपये प्रति वर्ष और इससे ऊपर के बच्चे 200 रुपये प्रतिमाह देकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यहां से प्रशिक्षण लेने वाले रुद्राक्ष चौधरी ने खेलो इंडिया में प्रतिभाग किया था। अंडर 20 में नेशनल स्तर पर प्रतिभाग किया। विवेक तेवतिया लगातार दो साल सीनियर नेशनल खेले। अंडर 19 में तेजस्वी ने नेशनल खेला। यहां प्रशिक्षण लेने के लिए बच्चे ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सेंट जोसेफ में 20 बच्चे ले रहे निशुल्क प्रशिक्षण
सेंट जोसेफ स्कूल के फुटबॉल कोच शाहरुख ने बताया कि वह 20 बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्कूल के अलावा बाहर के अन्य स्कूलों से भी उनके पास बच्चे आ रहे हैं। इसके लिए वह कोई फीस नहीं लेते। बच्चे यहां निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी सीख सकते हैं फुटबॉल
चंदा फुटबॉल क्लब, विक्टोरिया पार्क, आर्यन फुटबॉल क्लब, अशोका अकादमी, महावीर विवि समेत कई स्कूलों में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शहर में काफी संख्या में क्लब भी खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। यहां भी आवेदन करके फुटबाल के गुर सीख सकते हैं।

वर्जन

उत्तर प्रदेश फुटबॉल चयन समिति के सेलेक्टर कोच पवन तोमर ने बताया कि उनके द्वारा दो स्थानों पर अकादमी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों की फुटबॉल प्रतिभा को निखारने के लिए हर वर्ष यहां प्रदेश स्तर का फुटबॉल टूर भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed