मेरठ: फैक्टरी पर छापा, हथियारों का जखीरा देख उड़े अफसरों के होश, चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे तमंचे
मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्टरी पर छापा पड़ा। वहीं छापामारी के दौरान हथियारों का जखीरा देखकर अधिकारी भी हैरान रहे हए। बताया गया कि यहां चुनाव के लिए अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में सर्विलांस टीम ने पिस्टल-तमंचा बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। यहां से एक हथियार तस्कर शाहवेज को हिरासत में लिया गया। टीम ने काफी मात्रा में पिस्टल, तमंचे और बनाने वाले उपकरण व मशीन बरामद की है। शहर में लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में 10 दिन में ही तीन जगहों पर अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा जा चुका है। यहां काफी समय से ये हथियार बनाए जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, समर गार्डन बीस फुटा मार्ग पर गुरुवार शाम को सर्विलास टीम ने एक सूचना पर शाहवेज के मकान की घेराबंदी की। टीम ने मकान के अंदर छानबीन शुरू की तो पता चला कि बेसमेंट में अवैध रूप से पिस्टल बनाने की फैक्टरी चल रही है।
टीम ने मौके पर काफी मात्रा में पिस्टल, तमंचे और नाल व लोहे की रॉड सहित अन्य उपकरण बरामद किए। टीम ने हथियार तस्कर शाहवेज को हिरासत में ले लिया। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके और साथियों की जानकारी जुटाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें
20000 से 25000 में बेची जा रही थी पिस्टल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि 20000 से 25000 हजार रुपये में पिस्टल बेची जा रही थी। वहीं, तमंचे 3000 से 5000 हजार रुपये में दिए जा रहे थे। इसके अलावा जरूरत और ऑर्डर के हिसाब से रेट बदलते भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अनोखे निकाह के गजब किस्से: ढाई फीट के अजीम को मिली हैं ग्रेजुएट बेगम, हैरान कर देगी ये सच्चाई, तस्वीरें भी खास
चुनाव में इस्तेमाल के लिए आने थे ऑर्डर
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव के दौरान हथियारों के इस्तेमाल के लिए भी ऑर्डर आने थे। एक बड़ा ऑर्डर आया भी था। आरोपी के मोबाइल से टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। टीम ने देररात आरोपी की निशानदेही पर कई जगह दबिश दी।