{"_id":"68a4b70a327aa402ba09ad60","slug":"meerut-picking-up-the-pistol-the-young-man-said-hands-up-the-outpost-in-charge-ran-outside-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पिस्टल उठाकर युवक बोला- 'हैंड्सअप', गोली मार दूंगा, बाहर भागे चौकी प्रभारी, फिर हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पिस्टल उठाकर युवक बोला- 'हैंड्सअप', गोली मार दूंगा, बाहर भागे चौकी प्रभारी, फिर हुआ ये
Tue, 19 Aug 2025 11:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:10 PM IST
सार
दादरी चौकी प्रभारी के कमरे में मंदबुद्धि युवक घुस आया और लोडेड पिस्टल उठाकर तान दिया। किसी तरह वे बचकर भागे और युवक को कमरे में बंद कर दिया। एसओ ने आकर मामला संभाला।
विज्ञापन
पिस्टल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
दादरी चौकी प्रभारी प्रताप सिंह तोमर के कमरे में सोमवार देर रात एक मंदबुद्धि युवक घुस गया। युवक ने प्रभारी का पिस्टल उठा लिया और उन पर तान दिया। पहले तो प्रभारी कुछ समझ नहीं सके और जान बचाकर बाहर भागे और कमरा बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कमरा खुलवाया।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि वह अपने कमरे में बैठे थे। तभी एक मंदबुद्धि युवक कमरे में घुस आया और पिस्टल उठा लिया। वह युवक को पकड़ते, इतने में ही युवक ने उनका पिस्टल उन पर तान दिया। वह जान बचाकर कमरे से बाहर आ गए और थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कमरा खुलवाया और पुलिस बल के साथ युवक को काबू में किया। पुलिस ने युवक से पिस्टल छीन लिया। जानकारी करने पर पता चला कि युवक मंदबुद्धि है, जिस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि युवक मंदबुद्धि था। आसपास के ग्रामीणों ने भी उसके मंदबुद्धि होने की बात बताई है। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी देखें...
Bhuni Toll Case: एनकाउंटर और बुलडोजर की मांग, बेटे की हालत देखकर तड़पी मां, जानें इस केस में अब तक क्या हुआ
ये भी देखें...
Bhuni Toll Case: एनकाउंटर और बुलडोजर की मांग, बेटे की हालत देखकर तड़पी मां, जानें इस केस में अब तक क्या हुआ