{"_id":"63087313a6bed77d9f3bcd4b","slug":"meerut-people-of-tyagi-society-are-going-to-join-the-dharna-stop-the-people-picket-in-front-of-the-outpost","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: धरने में शामिल होने जा रहे हैं त्यागी समाज के लोगों को रोका, चौकी के सामने धरना, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: धरने में शामिल होने जा रहे हैं त्यागी समाज के लोगों को रोका, चौकी के सामने धरना, पुलिस से नोकझोंक
Fri, 26 Aug 2022 12:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:45 PM IST
सार
मेरठ में चल रहे त्यागी समाज के धरने में जा रहे मुजफ्फरनगर के रहने वाले त्यागी समाज के लोगों को पुलिस ने मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास रोक लिया। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सभी चौकी के सामने धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
धरने में शामिल होने जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के रहने वाले त्यागी समाज के लोग दीपक त्यागी उर्फ बॉबी त्यागी के नेतृत्व में मेरठ कमिश्नरी पर श्रीकांत त्यागी व उसकी पत्नी अनू त्यागी के समर्थन में चल रहे धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे।उनके मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें मेरठ कमिश्नरी के लिए जाने से रोका लिया। इसके बाद बॉबी त्यागी अपने लोगों के साथ मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे धरने पर बैठ गए। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ पैदल ही मेरठ कमिश्नरी की ओर चल दिए। सीओ दौराला आशीष शर्मा और मोदीपुरम चौकी इंचार्ज लोकेश तोमर ने उन्हें आगे जाने से जब रोका तो तो बॉबी त्यागी और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रहने वाले त्यागी समाज के लोग दीपक त्यागी उर्फ बॉबी त्यागी के साथ मेरठ में धरने में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो दीपक त्यागी व उनके समर्थकों ने पुलिस से तीखी नोकझोंक की। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया और पुलिस उन्हें वापस मोदीपुरम चौकी पर लेकर गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी बोलीं-सांसदों की संपत्ति की होनी चाहिये जांच, धरना जारी
विज्ञापन
दीपक त्यागी उर्फ बॉबी त्यागी का कहना है कि वह अपने लोगों के साथ मेरठ कमिश्नरी पर श्रीकांत त्यागी और बोबी त्यागी के समर्थन में चल रहे धरने में शामिल होने शांतिपूर्वक वहां जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहां पर जाने से रोका है लेकिन वह हर हाल में वहां पर जाएंगे।
कहा कि प्रशासन ने श्रीकांत त्यागी पर मुकदमे लगाकर उसे अपराधी बनाया है, उस पर लगाए गए सभी मुकदमे वापस हों। यदि अनू त्यागी और श्रीकांत त्यागी ने अवैध निर्माण किया है तो वहां पर सभी ने अवैध निर्माण किया है। इसलिए उन सभी पर पर भी मुकदमे कायम किये जाएं। कहा कि अनु त्यागी का शोषण व अत्याचार हुआ है, तीन दिन तक अनु को अवैध हिरासत में रखा गया है। उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।