फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Patients of Swine Flu are rising in Western UP, all should be careful

स्वाइन फ्लू: मरीजों के खांसने-छींकने से हवा में फैल रहा वायरस, बरतें ये सावधानी

Thu, 28 Feb 2019 07:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Feb 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Patients of Swine Flu are rising in Western UP, all should be careful
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्वाइन फ्लू का संक्रमण हवा में समा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के खांसने और छींकने से इसका वायरस हवा में फैल रहा है, जिससे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में बीमार लोग एहतियात बरतें तो स्वाइन फ्लू को रोकने में आसानी होगी।

विज्ञापन


दरअसल, इस साल अब तक मिले मेरठ के 291 मरीजों में 200 से ज्यादा ऐसे हैं, जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली, यानि वे कहीं बाहर घूमकर नहीं आए और उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग मान रहा है कि इन मरीजों को यहीं स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है और यह मरीजों से ही एक-दूसरे को फैला है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग घबराए नहीं, समय से दवा लें तो यह ज्यादा असरदार नहीं है। उन मरीजों के लिए खतरनाक है, जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। स्वाइन फ्लू से इस साल अभी तक दो लोगों की मौत हुई है, वह दोनों भी पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

विज्ञापन

मरीजों और बच्चों को है अतिरिक्त सावधानी की जरूरत
डायबिटीज के मरीज और छोटे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए इन्हें अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है। स्वाइन फ्लू के मरीज की अगर उंगलियां नीली पड़ जाएं और ब्लड प्रेशर कम होने लगे तो तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। सात दिन से जुकाम और बुखार है तो जांच कराएं।

हाथ मिलाने से बरतें परहेज
बाहर रहने पर बीमार लोगों से हाथ मिलाने से बचें, दूर से नमस्ते करें तो बेहतर है। स्वाइन फ्लू का वायरस हर साल अपना स्ट्रेन बदल लेता है। यही वजह है कि स्वाइन फ्लू की वैक्सीन भी एक साल के लिए ही बनती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed