{"_id":"66bf3d9f08900e696508afd7","slug":"meerut-palestine-flag-waved-in-independence-day-bike-rally-watch-viral-video-2024-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्वतंत्रता दिवस की बाइक रैली में लहराया फलस्तीन का झंडा, देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्वतंत्रता दिवस की बाइक रैली में लहराया फलस्तीन का झंडा, देखें वायरल वीडियो
Fri, 16 Aug 2024 07:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 16 Aug 2024 07:39 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस की तिरंगा बाइक रैली में फलस्तीन का झंडा लहराया गया। पुलिस ने झंडा लहराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बाइक रैल में फलस्तीनी झंडा लहराता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
15 अगस्त पर बाइक तिरंगा रैली के दौरान हापुड रोड गुलमर्ग सिनेमा के पास फहीम रंगरेज की बाइक रैली में एक युवक ने फलस्तीन का झंडा लहराया। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने झंडा फहराने के आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया।
जाकिर कॉलोनी निवासी फहीम रंगरेज ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया था। जब रैली कोतवाली क्षेत्र के गुलमर्ग सिनेमा के पास पहुंची तो रैली में शामिल एक युवक ने फलस्तीन का झंडा लहरा दिया। 47 सेकेंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि तमाम लड़के हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर चल रहे हैं, लेकिन यात्रा की अगुवाई करता हुआ एक युवक हाथ में फलस्तीन का झंडा फहरा रहा है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राशिद।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और मुकदमे की मांग की है। हिंदूवादी संगठन के नेता सचिन सिरोही ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं हो रही हैं, पुलिस इन्हें रोकने में नाकामयाब है। ये एक षड्यंत्र है। देश में बवाल कराने की साजिश चल रही है। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि झंडा फहराने के आरोपी राशिद उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में और कौन लोग संलिप्त हैं, इसकी जांच की जा रही है।