फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: PAC personnel dies after returning from an outing with friends; family creates a ruckus

मेरठ: दोस्तों के साथ घूमकर लौटे पीएसी कर्मी की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

Wed, 07 Oct 2026 12:08 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 07 Oct 2026 12:08 AM IST
सार

गाजियाबाद की 47वीं पीएसी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चिराग को दो दोस्त घूमने के बाद बीमार हालत में घर छोड़कर गए थे। परिजनों ने तुरंत चिराग को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: PAC personnel dies after returning from an outing with friends; family creates a ruckus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Deadbody

विस्तार

कंकरखेड़ा स्थित शिवलोक पुरी निवासी चिराग सेन (31) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह गाजियाबाद की 47वीं पीएसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सोमवार शाम वह अपने दो दोस्तों बाबू और अंकित के साथ घूमने निकले थे। रात करीब 11 बजे दोनों दोस्त चिराग को घर छोड़कर चले गए। उस समय चिराग की तबीयत खराब थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंबेडकर रोड स्थित शिवलोक पुरी निवासी दीपक ने बताया कि भाई चिराग सोमवार शाम बाबू और अंकित के साथ घर से निकले थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों उसे घर छोड़कर चले गए। परिजनों ने बताया कि उस समय चिराग की हालत ठीक नहीं थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों दोस्तों को बुलाकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
मेरठ: लिब्रा होटल में सेना के हवलदार की मौत, पुलिस ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला शव, जांच शुरू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed