फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Online registration will start from one March for enrollment in kendriya vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दी खास सुविधा, अब घर बैठे करें दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Thu, 28 Feb 2019 08:14 PM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Feb 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Online registration will start from one March for enrollment in kendriya vidyalaya
फाइल फोटो

केंद्रीय विद्यालयों में इस बार मोबाइल एप से एडमिशन फार्म भरा जाएगा। केवी संगठन ने अभिभावकों की सुविधा के लिए इस वर्ष एडमिशन एप क्रिएट किया है। अभिभावक गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। देश के किसी भी कोने में घर बैठे ही किसी भी केवी में प्रवेश के लिए बच्चे का एडमिशन फार्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालयों में 01 मार्च से प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। नए सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 1 मार्च को सुबह 8 बजे से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। 19 मार्च को शाम 4 बजे तक अभिभावक एडमिशन फार्म भर सकते हैं। फार्म केवी की बेवसाइट के अलावा अब मोबाइल एप से भी भर सकेंगे। आईआईटी मुंबई की मदद से संगठन ने यह मोबाइल एप डिजायन कराया है। साइट और एप दोनों से मिले आवेदन पत्रों को केवी संगठन आईआईटी मुंबई की टीम की मदद से खोलेगा और फिर छात्रों की सूची तैयार होगी। प्रवेश फार्म कैसे भरना है कब से भरने है संबंधी सारी जानकारी शहर के तीनों केंद्रीय विद्यालयों सिख लाइंस, डोगरा लाइंस व पंजाब लाइंस में भी गेट पर चस्पा है। अभिभावक विद्यालय में जाकर प्रवेश पंजीयन संबंधी दिशा-निर्देश जान सकते हैं। केवी संगठन की बेवसाइट पर भी सूचना ले सकते हैं।

विज्ञापन

मोबाइल एप से इस प्रकार करें रजिस्ट्रेशन
गूगल प्ले स्टोर में केवीएसऑनलाइनएडमिशन एप इंस्टॉल करना होगा। एप इंस्टॉल करने के बाद एप ओपन करें। एप में एक तरफ एडमिशन, फीस, फी स्ट्रक्चर, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एडमिशन लिस्ट सहित सारी जानकारी उपलब्ध है। अभिभावक एप के एडमिशन प्रोसेस सेगमेंट में जाकर फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। फार्म मोबाइल से ही भरकर वहीं जरूरी कागजातों की इमेज सबमिट कर फार्म भर सकते हैं। एप से या ऑनलाइन जैसे भी आवेदन करें पहले साइट पर दिए गए निर्देशों को अवश्य पढ़ लें।

1 मार्च से पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन होगा। दूसरी व दूसरी से ऊपर की कक्षा केवल ग्याहरवीं कक्षा को छोड़कर अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीयन 2 अप्रैल सुबह 8 बजे से शुरू होगा। 9 अप्रैल शाम 4 बजे तक पंजीयन होंगे। 11वीं कक्षा के लिए आवेदन दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आने के बाद होगा। 
 
वेबसाइट, एप से भरे फार्म होंगे मान्य
इस साल संगठन ने अभिभावकों की सुविधा के लिए मोबाइल एप से आवेदन करने की नई शुरूआत की है। अब कहीं से भी आराम से आवेदन कर सकते हैं। बेवसाइट और एप दोनों से भरे गए फार्म मान्य होंगे। आईआईटी मुंबई की मदद से यह एप संगठन ने डिजायन कराया है। - आरके वर्मा, प्रिंसिपल केवी पंजाब लाइंस

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed