फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut: Occupants of a car fled after getting fuel worth Rs 4,700 filled at a petrol pump

मेरठ: पेट्रोल पंप पर 4700 रुपये का तेल भरवाकर भागे कार सवार, कई थानों की पुलिस को दिया चकमा, बेगमपुल पर पकड़े

Thu, 15 Oct 2026 09:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 15 Oct 2026 09:34 PM IST
सार

बागपत के नशे में धुत्त युवक भारत तोमर और वंश तोमर ने मेरठ के परतापुर स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवाया और कार लेकर भाग गए। पंप कर्मियों पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Meerut: Occupants of a car fled after getting fuel worth Rs 4,700 filled at a petrol pump
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लगभग एक बजे दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कार में 4700 रुपये का तेल भरवाकर दो युवक बिना भुगतान किए भाग निकले। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोप है कि युवकों ने कार से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी कार लेकर मेरठ शहर की ओर भाग गए। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को बेगमपुल चौराहे पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि बागपत निवासी भारत तोमर और वंश तोमर बुधवार रात मेरठ में दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने पहुंचे थे। कार में 4700 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद दोनों बिना भुगतान किए वहां से भाग गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें रोकने और पकड़ने का प्रयास किया तो आरोप है कि युवकों ने कार से कर्मचारियों को टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी कार लेकर मेरठ की ओर भाग गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने डायल-112 को घटना की सूचना दी। इसके बाद कई थानों की पुलिस सतर्क हो गई। आरोपी बीच में पड़े कई थानों की पुलिस को चकमा देकर बेगमपुल चौराहे पर पहुंचे। सदर बाजार थाना पुलिस ने बेगमपुल चौराहे पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पुलिस दोनों युवकों को कार समेत थाने ले आई। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवक नशे की हालत में थे। मामले की जानकारी परतापुर थाना पुलिस को दे दी गई है। दोनों युवकों का मेडिकल कराया जा रहा है। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन पर पूर्व में साइबर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है।

ये भी देखें...
यूपी: बागपत के 50 युवाओं का यूपी पुलिस में चयन, दर्जी के बेटे सारंग ने हासिल की पहली रैंक; सच किया सपना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed