फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: obscenity in the police station, two women constables line spot

Meerut: फिर बदनाम हुई खाकी, थाने में अश्लीलता, दो महिला सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 25 Jan 2023 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Jan 2023 01:30 PM IST
सार

मेरठ के मेडिकल थाने में अश्लीलता का मामला सामने आया है। यहां महिला सिपाहियों ने थाने के एएसआई की शिकायत आला अधिकारियों से की। जिस पर दो महिला सिपाही लाइन हाजिर कर दी गई हैं। आरोप है कि थाने के एएसआई के एक महिला सिपाही से करीबी संबंध हैं। 

विज्ञापन
Meerut: obscenity in the police station, two women constables line spot
मेडिकल थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाने में तैनात महिला सिपाहियों ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) कविश मलिक पर अभद्रता और अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। 'पीड़ित खाकी' के नाम से मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, एडीजी जोन और आईजी मेरठ रेंज को ट्विटर पर शिकायत भेजी गई है। इसमें लिखा है कि एसएसआई के एक महिला कांस्टेबल से करीबी संबंध हैं। इसकी पोल खुलने के बाद वह उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने प्राथमिक जांच कराकर दोनों महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए एसएसआई का भी तबादला जानी थाने में कर दिया है। 

विज्ञापन


शिकायत पत्र में लिखा गया है कि मेडिकल थाने में एक माह से थाना प्रभारी की नियुक्ति नहीं हो रही है। इसके चलते एसएसआई कविश महिला सिपाहियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप लगाया कि वह महिला सिपाही के साथ बैठकर अश्लील वीडियो देखते हैं। अनैतिक बाते करते हैं। जातिगत टिप्पणी करते हैं। अनैतिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाते है। एक महिला सिपाही से करीबी संबंध का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: अलाया अपार्टमेंट हादसा: इमारत में शाहिद मंजूर के दो फ्लैट, जमीन में भी हिस्सेदारी, बेटे से एसओजी ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरविंद चौरसिया के मुताबिक एसएसआई कविश मलिक का कहना कि महिला सिपाही के खिलाफ गैरहाजिरी का तस्करा डलवा दिया था। इसे लेकर महिला सिपाहियों ने ऐसी शिकायत की। सीओ ने महिला सिपाहियों के भी बयान लिए। एसएसपी के निर्देश पर मेडिकल थाने के दरोगा और पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए। 


प्राथमिक जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने दोनों महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसआई कविश मलिक को मेडिकल से हटाकर जानी थाने में एसएसआई बना दिया गया। 


दिनेश कुमार को मेडिकल थाना प्रभारी बनाया
काफी किरकिरी बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मंगलवार को मेडिकल थाने में इंस्पेक्टर नौचंदी दिनेश कुमार उपाध्यक्ष को नियुक्ति कर दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी में पीआरआर एसएसपी उपेंद्र सिंह यादव को प्रभारी बनाया है। एसएसपी ने दोनों इंस्पेक्टरों को तुरंत ही चार्ज संभालने के निर्देश दिए है। वहीं, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और विनय कुमार को एसएसपी ने अपना पीआरओ बनाया है।

महिला सिपाही ड्यूटी के प्रति लापरवाही कर रही थी। उनकी गैरहाजिरी का तस्करा डलवाया गया था। इसके चलते यह साजिश रची गई है। निष्पक्ष जांच होगी तो सच सामने आ जाएगा। - कविश मलिक, एसएसआई 

प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों महिला सिपाहियों ने साजिश करके सोशल मीडिया पर एसएसआई के खिलाफ शिकायती पत्र डाला था। दोनों सिपाही लाइन हाजिर कर दी।  एसएसआई का थाना बदला गया है। मामला गंभीर है। जांच शुरू करा दी है। थाने में ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं होगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed