फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Nurse kidnapped from a tempo and gang-raped by three youths of another community

नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: टेंपों से अगवा कर गजक खिलाकर किया बेहोश, दूसरे समुदाय के तीन युवकों की दरिंदगी

Fri, 20 Dec 2024 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 20 Dec 2024 11:47 AM IST
सार

मेरठ में एक निजी अस्पताल की एक नर्स से दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला को टेंपों में अगवाकर गजक खिलाई और उसे बेहोश कर दिया और फिर बारी बारी से दरिंदगी की।

विज्ञापन
Meerut Nurse  kidnapped from a tempo and gang-raped by three youths of another community
नोएडा से बुलाकर बीटेक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित एक हॉस्पिटल की नर्स को दूसरे समुदाय के तीन युवकों और एक महिला ने टेंपो में अगवा कर लिया। एक महिला ने उसे गजक खिलाई। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे एक मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन


गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ लोहियानगर थाने पहुंचकर नर्स ने दो युवकों को नामजद करते हुए महिला समेत चार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: मुश्ताक खान अपहरण में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल, आज मेरठ आएंगे पूर्व CM अखिलेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के शास्त्रीनगर प्रखंड मंत्री आशीष गुप्ता के साथ युवती शुक्रवार को लोहियानगर थाने पहुंची। उसने बताया कि वह नर्स है। बुधवार शाम ड्यूटी खत्म कर वह तेजगढ़ी चौराहे से टेंपो से घर जा रही थी। टेंपो में बैठी एक महिला ने युवती को गजक दी। गजक खाते ही वह बेहोश हो गई, उसे अलीपुर ले जाकर एक मकान में दुष्कर्म किया गया। वहां से वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस का कहना है कि युवती एक आरोपी की पहले से परिचित है। उसने पहले बंधक बनाकर मारपीट करने की तहरीर दी थी। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बाद में युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। 

पुलिस ने आरोपी दाऊद, उसके भाई वाहिद और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: टेंपों से अगवा कर गजक खिलाकर किया बेहोश, दूसरे समुदाय के तीन युवकों की दरिंदगी 

सामूहिक दुष्कर्म के पांच दोषियों को 20-20 वर्ष का कारावास, 12-12 हजार रुपये जुर्माना
कोरोना काल के दौरान वैक्सीन लगवाने गई मवाना की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने के मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम कोर्ट-2) संगीता की अदालत ने 20-20 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया। इन पर 12-12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

कोविड काल के दौरान मवाना थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता कोरोना की दवा लेने के लिए चिकित्सालय गई थी। यहां आरोपियों से उसकी मुलाकात हुई। एक आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दूसरी डोज लगवाने के नाम पर वह पीड़िता को अपने साथ ले गया। बाद में दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो क्लिप वायरल कर दी। पीड़िता ने 26 अगस्त 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी वसीम पुत्र इलियास और सोहेल उर्फ टिर्री को 28 अगस्त 2021 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी राहुल को 18 नवंबर 2021 को, मारुफ को  23 जनवरी 2022 को, वसीम पुत्र रियाज को 13 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पांच गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों को सुनकर एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को दंडित किया गया। इनके अलावा छेड़छाड़ के मामले में दोषी पंकज को दो साल की सजा और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed