फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Now Hallmarking rules have become mandatory on the sale of gold

ये नियम हुआ अनिवार्य, अब बढ़ जाएगी सोने के जेवर की शुद्धता, घाटे में नहीं रहेंगे ग्राहक

Thu, 16 Jan 2020 05:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Jan 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Now Hallmarking rules have become mandatory on the sale of gold
सोना के आभूषण - फोटो : अमर उजाला

बिना हॉलमार्क के सोने का क्रय-विक्रय अब भारी पड़ेगा। सोने पर हॉलमार्किंग का नियम पहले से लागू है, लेकिन आज से सोने पर हॉलमार्क अनिवार्य हो गया है। बिना हॉलमार्क का सोना बेचने पर जुर्माना और जेल दोनों भुगतने होंगे। बिना हॅालमार्क का सोना खरीदना भी अपराध की श्रेणी में आएगा। ऐसा सोना अवैध माना जाएगा और उसे दोबारा बेचा नहीं जा सकेगा। 

विज्ञापन


अब 14, 18 और 22 कैरेट के सोने पर हॉलमार्किंग का निशान जरूरी है। जेवर, मूर्ति, कलाकृति सभी पर हॉलमार्किंग करना होगा। शहर में अधिकांश सराफा कारोबारी पहले से ही हॉलमार्क वाले गहने बेच रहे हैं। छोटे और थोक विक्रेता अभी भी हॉलमार्क में पंजीकृत नहीं हैं। सभी कारोबारियों को बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) में पंजीयन कराना होगा। हॉलमार्किंग में चार चीजें बीआईएस निशान, शुद्धता जैसे 22कैरेट, असेंसिंग सेंटर की पहचान व आभूषण कारोबारी की पहचान का चिन्ह शामिल है। वहीं शहर के सराफा कारोबारी इस नियम में 20 कैरेट सोने के जेवरात को भी शामिल कराने की मांग उठा रहे हैं।  
विज्ञापन


20 कैरेट भी हो शामिल
सोने पर 100 प्रतिशत हॉलमार्किंग नियम लागू करना बहुत अच्छा है, लेकिन सरकार 20 कैरेट ज्वैलरी पर भी हॉलमार्किंग नियम अनिवार्य करे। मेरठ में 20 कैरेट वाला जेवर बनता है। - विजय आनंद, महामंत्री मेरठ बुलियन एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ जाएगी सोने की शुद्धता
हॉलमार्किंग नियम अनिवार्य करने से जेवर में शुद्धता बढ़ेगी। अभी तक हॉलमार्क अनिवार्य न होने के कारण कई सुनार मिलावटी सोना बेच रहे हैं। ऐसे लोगों पर लगाम लगने से कारोबार में शुद्धता बढ़ेगी। - दिनेश रस्तोगी सराफा कारोबारी

मिलावट पर लगेगी रोक 
जो कारोबारी मिलावटी सोने को असली सोना बताकर बेच रहे हैं, उनकी वजह से पूरा बाजार खराब होता है। हॉलमार्किंग का नियम अनिवार्य होने से ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसेगा। - अमित गुप्ता, संचालक साव्या ज्वेलर्स 

ग्राहक का भरोसा बढ़ेगा
बड़ी कंपनियां और विक्रेता तो आज भी हॉलमार्क वाला सोना, जेवर बेच रहे हैं। छोटे विक्रेता ही मिलावटी सोना बेच रहे हैं। 100 प्रतिशत हॉलमार्क नियम लागू होने से ग्राहक का भरोसा बढ़ेगा। - आकाश मांगलिक, संचालक भगत ज्वेलर्स

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed