{"_id":"61b1c22fee395055e61f7e6f","slug":"meerut-now-convocation-ceremony-will-be-held-on-22nd-in-chaudhary-charan-singh-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : चौधरी चरण सिंह विवि में 23 दिसंबर को नहीं, अब 22 को होगा दीक्षांत समारोह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : चौधरी चरण सिंह विवि में 23 दिसंबर को नहीं, अब 22 को होगा दीक्षांत समारोह
Thu, 09 Dec 2021 02:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:15 PM IST
सार
गुरुवार को राजभवन से विवि के अधिकारियों को बताया गया कि समारोह अब एक दिन पहले 22 दिसंबर को होगा। तिथि एक दिन पहले किये जाने का कारण नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
CCSU
- फोटो : Amar Ujala Meerut
विस्तार
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 23 दिसंबर को होने वाला दीक्षांत समारोह अब 22 दिसंबर को होगा। राजभवन से इसको लेकर विवि में सूचना आ गयी है। 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती की मौके पर पहले तिथि घोषित की गई थी। इसको लेकर अलग ही तैयारियां थीं।
विज्ञापन
हर कोई इसको लेकर खुश था कि चौधरी साहब की जयंती के मौके पर समारोह होगा लेकिन कुछ लोगों ने इसको लेकर भी आपत्ति कर दी। तर्क दिया गया कि 23 दिसंबर को दीक्षांत समारोह करके गलत किया जा रहा है। 1 दिन में समारोह खत्म हो जाएगा, चौधरी साहब की जयंती अलग मनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय ने 84 साल पुराना नियम बदला: अब लीज पर इस्तेमाल की जा सकेगी कैंट की खाली कृषि भूमि, उगाई जा सकेगी फसल
विज्ञापन
इस बारे में अधिकारियों की तरफ से राजभवन और शासन को जानकारी दी गयी। गुरुवार को राजभवन से विवि के अधिकारियों को बताया गया कि समारोह अब एक दिन पहले 22 दिसंबर को होगा। तिथि एक दिन पहले किये जाने का कारण नहीं बताया गया है। वहीं, विवि में तिथि एक दिन पहले किये जाने से सारे विभागों में सारे शेड्यूल को बदला जा रहा है।
सीसीएसयू में इस बार वर्ष 2021 के लिए 01 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 01 पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, 02 चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, 49 प्रायोजित स्वर्ण पदक, 153 कुलपति स्वर्ण पदक एवं 175 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कुलाधिपति-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी।