{"_id":"630d91c22e940b093d4ab311","slug":"meerut-nizamuddin-murder-case-police-have-arrested-accused-salman-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में मुठभेड़: निजामुद्दीन की हत्या का मुख्य आरोपी दबोचा, पैर में लगी गोली, एक तमंचा और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में मुठभेड़: निजामुद्दीन की हत्या का मुख्य आरोपी दबोचा, पैर में लगी गोली, एक तमंचा और कारतूस बरामद
Tue, 30 Aug 2022 09:58 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:58 AM IST
सार
निजामुद्दी की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश दबोचा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में निजामुद्दीन हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सलमान को मंगलवार तड़के लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर कर लिया है। 15 हजार के इनामी कुख्यात के पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से एक तमंचा और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं दो अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि सलमान कुख्यात है। पहले भी जेल जा चुका है। उधर, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया सलमान पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे सलमान अपने दोनों साथियों के साथ एक मकान में छिपा हुआ था। पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने गोली चलाई। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में गोली लग गई है। पुलिस ने घायल सलमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से भागे उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या से उजड़ गया परिवार, छह साल पहले हुई थी शादी, हर तरफ पसरा मातम
विज्ञापन
बता दें कि मेरठ में लिसाड़ीगेट के किदवई नगर में बीती 23 अगस्त की रात में बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी निजामुद्दीन की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने पहले चाकू से व्यापारी की गर्दन काटी, फिर सीने गोली मार दी थी।
यह भी पढ़ें: वारदात से कांप उठा कलेजा: बेड में मिली मां-बेटे की लाश, देखते ही बेहोश हुए बैंक मैनेजर पति,खौफनाक हैं तस्वीरें