फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Nikay Chunav: Akhilesh Yadav's roadshow was in six wards, AIMIM punctured his bicycle in two wards

Meerut Nikay Chunav: मेरठ में छह वार्डों में था अखिलेश यादव का रोड शो, दो वार्ड में AIMIM ने पंचर की साइकिल

Mon, 15 May 2023 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 May 2023 04:18 PM IST
सार

नौ मई को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेरठ में रोड शो कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन यहां दो वार्ड में AIMIM ने सपा की सपा की साइकिल पंचर कर डाली। केवल तीन ही पार्षद सपा के खाते में गए।

विज्ञापन
Meerut Nikay Chunav: Akhilesh Yadav's roadshow was in six wards, AIMIM punctured his bicycle in two wards
अखिलेश यादव का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौ मई को सपा मुखिया अखिलेश यादव का रोड शो जिन छह वार्डों से होकर गुजरा था, उनमें  से दो पार्षद एआईएमआईएम के जीते हैं और एक आजाद समाज पार्टी का। तीन पार्षद सपा के खाते में गए हैं। रोड शो वार्ड 08, 55, 76, 81, 89 और 90 में था। इनमें से सपा 55, 89 और 90 जीते हैं। वार्ड 8 आजाद समाज पार्टी और 76 और 81 एआईएमआईएम जीती है। 

विज्ञापन


मेरठ विधायक रफीक अंसारी के विधानसभा क्षेत्र से सपा के 8 पार्षद जीते हैं। पिछली बार पूरे शहर से सिर्फ चार विधायक जीते थे। वह एक बार महापौर का चुनाव लड़े थे, उन्हें सवा लाख से ज्यादा वोट मिले थे। रफीक अंसारी का कहना है कि उनका वोट वार्ड 73 में है।
विज्ञापन


इस वार्ड से सपा का प्रत्याशी इकरामुद्दीन सैफी जीते हैं। जिस वार्ड 80 से एआईएमआईएम का प्रत्याशी जीता है, उस वार्ड में उनका और उनके परिवार का वोट नहीं है। वार्ड 80 से वह पूर्व में विधानसभा का चुनाव जरूरत लड़े थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  ICSE Board Result: 10वीं में काजल देश की सेकंड टाॅपर, 12वीं में अमृषा ने बाजी मारी, अब ये हैं टॉपर्स के सपने

आप नेता बोलीं- हम मुद्दे पर चुनाव लड़े
आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी ऋचा सिंह को चुनाव में 6257 वोट हासिल हुए हैं। जिसको लेकर ऋचा सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव जातिवाद और धर्म के आधार पर लड़ा जाता है। मेरठ नगर निगम चुनाव में ये साफ-साफ देखने को मिला है। हमारी पार्टी मुद्दों पर चुनाव लड़ी और आगे भी मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। हमने मेहनत की भले ही वोट कम मिले हों, लेकिन ये मेहनत जारी रहेगी।

जनता को एक दिन समझ में आएगा कि चुनाव में विकास ही प्राथमिकता होना चाहिए। जिस तरह दिल्ली और पंजाब में पार्टी काम कर रही है, उसे लोगों तक पहुंचाना है। लोग अपनी सोच बदलेंगे। जाति और धर्म के आधार पर चुनाव ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। कहा मैं जनता का फैसला स्वीकार करती हूं और उन्हें धन्यवाद करती हूं। 

25 साल में पहली बार जीता भाजपा का पार्षद
मेरठ नगर निगम के वार्ड 19 दायमपुर में 25 साल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। यहां आशुतोष पार्षद बने हैं। निकाय चुनाव के वार्ड प्रभारी व रेल मंत्रालय के सदस्य अंकित चौधरी ने वार्ड के मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि विकास के जो वायदे किए गए हैं, उन्हें पूरा करवाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed