पुलिस को दी खुली चुनौती: यातायात माह की उड़ाईं धज्जियां, कार सवारों ने हाईवे पर किए जमकर स्टंट, रील भी बनाई
मेरठ में कार सवार युवकों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। इस दौरान युवकों ने हाईवे पर कार से स्टंट कर यातायात माह की खूब धज्जियां उड़ाईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्जन कार सवारों ने एक घंटे तक सड़क पर अपना कब्जा रखा। साथ ही युवकों ने चलती कार से बाहर निकलकर मोबाइल से रील बनाई। इस दौरान युवकों ने अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान के साथ खिलवाड़ किया।
वहीं कार सवार युवकों ने पुलिस के यातायात माह को भी खुली चुनौती दे डाली। एक राहगीर ने कार सवार युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो कि सोमवार सुबह से ही जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद पुलिस की आंख खुली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
नेशनल हाईवे-58 पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब हाईवे पर लगभग एक दर्जन कार सवारों ने कई किलोमीटर तक अपना कब्जा रखा। दरअसल, कार सवार युवक कभी तेज रफ्तार में कार की खिड़की खोल रहे थे तो कभी चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, जिससे अन्य राहगीरों को कार चलाने में समस्या हो रही थी।
अगर कोई राहगीर आगे निकलने की कोशिश करता तो आरोपी युवक उसकी कार को ओवरटेक नहीं करने दे रहे थे। इस दौरान एक राहगीर ने अपने मोबाइल से युवकों की हरकतों को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में युवक दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे की बात बोल रहा है। वहीं वीडियो में कार सवार युवकों के साथ कुछ बाइक सवार युवक भी दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज घटना: एक घंटे तक छत पर घूमती रही छात्रा, फिर पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, दर्दनाक हैं तस्वीरें
बताया गया कि एक कार के पिछले शीशे पर पुलिस लिखा हुआ था। राहगीर ने स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ देर में ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने की जानकारी के बाद पुलिस की आंख खुली। पुलिस ने आनन-फानन में हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज चैक की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कंकरखेड़ा कार्यवाहक इंस्पेक्टर श्योपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। कहा कि हाईवे के सीसीटीवी कैमरे चैक कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut Suicide Case: जेईई मेन की तैयारी कर थी अवनी, आखिर क्यों उजाड़ ली जिंदगी, उठ रहे ये बड़े सवाल
वीडियो से पुलिस की लापरवाही हुई उजागर
सोशल मीडिया पर कार सवार युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की लापरवाही साफ नजर आ रही है। पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लग जाता है कि राहगीर ने कुल दो मिनट का स्टंट का वीडियो बनाया है। वहीं दो मिनट के वीडियो के आधार पर युवक कम से कम दो किलोमीटर तक हाईवे पर गुजरे। इस दौरान पुलिस कहां मौजूद थी। पुलिस के हाईवे पर गश्त करने के दावे वीडियो के आधार पर फेल नजर आ रहे हैं। वहीं कार सवारों ने हाईवे पर स्टंट करके पुलिस को भी खुलेआम चुनौती दी। कार सवारों ने यातायात माह की धज्जियां उड़ा दीं। अगर हाईवे पर कोई बड़ा हादसा हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता।