फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Worth of crores property of Sotiganj Haji Galla Attached by Meerut police

बड़ी कार्रवाई: सोतीगंज के शातिर हाजी गल्ला की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, रिमांड से बचने को किया था बेहोशी का ड्रामा

Sat, 16 Oct 2021 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Oct 2021 03:00 PM IST
सार

50 हजार का इनाम और कुर्की वारंट जारी होते ही शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला ने अपने चारों बेटों के साथ सात अक्तूबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, उसे जेल भेज दिया गया था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने उसकी करोड़ों की संपति को कुर्क करने की कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन
Meerut News: Worth of crores property of Sotiganj Haji Galla Attached by Meerut police
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सोतीगंज में चोरी-लूट की गाड़ियां काटने वाले शातिर कबाड़ी हाजी नईम उर्फ गल्ला की करोड़ों की संपति को कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस ने शनिवार दोपहर को कर दी। पुलिस ने हाजी गल्ला के देहली गेट थानाक्षेत्र के पटेल नगर स्थित करोंडों की कोठी पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। गुरुवार को कोर्ट में पुलिस रिमांड की सुनवाई से पहले हाजी गल्ला बेहोश हो गया था। पुलिस कस्टडी में हालत बिगड़ते ही गल्ला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटा चेकअप चला और फिर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गल्ला ने बेहोशी का महज ड्रामा किया था। वहीं आज पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


50 हजार का इनामी और कुर्की वारंट जारी होते ही गल्ला ने अपने चारों बेटों के साथ सात अक्तूबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, उसे जेल भेज दिया गया था। गल्ला के ठिकाने कहां-कहां हैं और उसका नेटवर्क कितना बड़ा है, इसका पता लगाने के लिए रिमांड को लेकर तीन दिन तक कोर्ट में जिरह चली। 
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस रिमांड पर कोर्ट निर्णय ले सकती थी। गल्ला व उसके बेटों को दोपहर में जिला जेल से पुलिस कस्टडी में कोर्ट ले लाया जा रहा था। कचहरी में गल्ला बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। सिविल लाइन और सदर थाने की पुलिस ने गल्ला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसका ब्लड प्रेशर, शुगर आदि चेकअप हुआ, जो कि सामान्य मिला। वहीं कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किल्लत: मेरठवासियों को कल से नहीं मिलेगा गंगाजल, इन स्थानों पर रहेगी पानी की भारी दिक्कत

बेहोशी का ड्रामा तो नहीं... 
गल्ला को जेल से कोर्ट लाने की जिम्मेदारी पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुधीर कुमार की थी। पुलिस का कहना है कि पुलिस रिमांड से बचने के लिये उसने ड्रामा किया है।

शातिर है गल्ला, खोल सकता कई राज 
गल्ला पर 30 से ज्यादा मुकदमे हैं। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में उसका नेटवर्क फैला है। जीएसटी विभाग द्वारा भी उस पर कार्रवाई जल्द की जाएगी। 

अब तक इन कबाड़ियों पर हुई कार्रवाई
- नईम उर्फ हाजी गल्ला निवासी सोतीगंज
- जिशान उर्फ पव्वा निवासी सोतीगंज
- शुऐब निवासी केले वाली कोठी सदर बाजार
- फुरकान निवासी सोतीगंज
- अलीम निवासी सोतीगंज
- बिलाल पुत्र हाजी गल्ला निवासी सोतीगंज
- इलाल पुत्र हाजी गल्ला निवासी सोतीगंज
- खालिद निवासी मोरगंज सदर बाजार
- वसीम निवासी केले वाली कोठी सदर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed