Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Wedding Ceremony Halted After Protest Over Nepali Woman's Marriage, Man Detained

मेरठ: नेपाली युवती के निकाह पर हंगामा, पुलिस ने रुकवाया कार्यक्रम; आशा ज्योति केंद्र भेजी, युवक हिरासत में

Fri, 06 Nov 2026 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित सैनिक विहार में नेपाली युवती के निकाह की तैयारी पर विरोध हुआ। पुलिस ने कार्यक्रम रुकवाकर युवती को आशा ज्योति केंद्र भेजा, युवक से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Meerut News: Wedding Ceremony Halted After Protest Over Nepali Woman's Marriage, Man Detained
हिंदू नेता सचिन सिरोही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा के सैनिक विहार ए ब्लॉक में बृहस्पतिवार को नेपाली युवती के निकाह की तैयारी को लेकर हंगामा हो गया। युवती की शादी दूसरे संप्रदाय के युवक से होने की जानकारी मिलने पर कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शादी का कार्यक्रम रुकवा दिया। युवती को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया, जबकि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती ने युवक पर प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। वहीं, हिंदू संगठनों ने धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने की तैयारी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

होटल में काम करने के दौरान हुई थी दोनों की दोस्ती
पुलिस के अनुसार, युवक मूल रूप से फाजलपुर, रोहटा रोड का रहने वाला है। वह पिछले करीब 15 दिनों से कंकरखेड़ा की सैनिक विहार ए ब्लॉक कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। इसी मकान में वह नेपाली युवती के साथ रहकर शादी की तैयारियां कर रहा था।बताया गया कि दोनों की दोस्ती एनएच-58 बाईपास स्थित एक होटल में हुई थी। युवक वहां तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता है, जबकि युवती होटल में रिसेप्शन पर काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार रात हुई मेहंदी की रस्म, बृहस्पतिवार को होनी थी शादी
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात सैनिक विहार कॉलोनी में किराये के मकान के बाहर टेंट लगाकर मेहंदी की रस्म आयोजित की गई थी। बृहस्पतिवार को शादी होनी थी। इसकी भनक क्षेत्र के लोगों को लग गई और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।

जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने शादी का विरोध करते हुए निकाह नहीं होने देने का एलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने की तैयारी की गई थी।

युवती के भाई से भी पुलिस ने की बात
पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों से फोन पर संपर्क किया। दुबई में रह रहे युवती के भाई को भी फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने युवती को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया, जबकि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

जांच के दौरान युवती के आधार कार्ड पर उत्तराखंड का पता दर्ज मिला। पुलिस अब आधार कार्ड कब, कहां और किसके माध्यम से बनवाया गया, इसकी भी पड़ताल कर रही है।

एसपी सिटी बोले- तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। युवती के आधार कार्ड से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed