Meerut: चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान, परिजनों ने किया हंगामा
Meerut News : चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विस्तार
मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ के सोना गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चौकीदार का शव खेत में पड़ा मिला। बताया गया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान हैं।
वहीं परिजनों ने गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की।
गांव सोना निवासी चौकीदार शीशपाल (60) पुत्र चतुर पांच वर्षों से नगला मल शुगर गन्ना क्रय केंद्र पर कार्यरत था। बीती गुरुवार की शाम को भी रोजाना की तरह चौकीदार शीशपाल गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी करने गया था।
यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे
वहीं शुक्रवार सुबह उसका शव एक खेत में पड़ा होने की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए, लेकिन जब शव के कपड़े बदलने लगे तो मृतक के शरीर पर धारदार हत्यार से गंभीर चोट के निशान मिले। इससे परिवार में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: UP: बर्थडे पर तेजाब डालने की धमकी, पुलिस ने नहीं सुनी अनाथ बेटी की फरियाद, पीड़िता ने SSP को सुनाई दास्तां
इसके बाद परिजन शव को लेकर गन्ना क्रय केंद्र पहुंचे और हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।