{"_id":"624aee2b78b8e05e967d5829","slug":"meerut-news-villagers-have-see-two-leopard-in-forest-now-fear-in-peoples-of-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए से फिर दहशत: खेत में दिखे दो शावक, सहम गए गांव के लोग, वन विभाग की टीम ने एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए से फिर दहशत: खेत में दिखे दो शावक, सहम गए गांव के लोग, वन विभाग की टीम ने एक को पकड़ा
Mon, 04 Apr 2022 06:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:40 PM IST
सार
तेंदुए से एक बार फिर दहशत फैल गई है। काम करने के दौरान खेत में दो शावक दिखने से ग्रामीण सहम गए। वहीं ंमौके पर पहंची वन विभाग की टीम ने एक शावक को पकड़ लिया, जबकि यहां तेंदुए का पूरा परिवार होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने एक शावक पकड़ा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद में किठौर क्षेत्र के गांव भगवानपुर बांगर के जंगल में खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने शावक (तेंदुए के बच्चे) देखें तो वह डर गए। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम एक शावक को पकड़कर साथ ले गई। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में दो शावक दिखाई दिए हैं। हालांकि अभी दूसरा शावक नहीं मिला है। टीम का मानना है कि शावक अपनी मां से बिछ़ड़ गए हैं। उसकी तलाश की जाएगी। तब तक ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीण शनिवार को खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को भूरे के खेत में दो शावक नजर आए। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन रेंजर जगन्नाथ कश्यप टीम के साथ पहुंचे। कश्यप ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से एक शावक पकड़ा गया है। दो शावक की बात कही जा रही है, लेकिन अभी एक ही मिला है। खेतों में कांबिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं रविवार को डीएफओ राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि तेंदुए की दहशत से खेतों में काम करने में दिक्कत हो रही है। जल्द ही तेंदुए के परिवार का पता लगाकर उन्हें इस दहशत से मुक्त कराया जाए।
यह भी पढ़ें: सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर
तेंदुए का पूरा परिवार होने का भी शक
दो शावक दिखने की जानकारी के बाद आसपास के खेतों में तेंदुए का पूरा परिवार होने का भी शक जताया जा रहा है। वहीं, जिला वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि शावक को मां से मिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव के जंगलों में टीमें छानबीन कर रही हैं। संभावना है कि शावक अकेला नहीं होगा, उसके साथ अन्य तेंदुए या शावक हो सकते हैं। ग्रामीणों को भी वन्य जीवों और उनसे सुरक्षा के लिए भी जरूरी जानकारी दी।