फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Urban Development Minister Ashutosh Tandon laid the inaugurated 62 crore 67 projects

योगी सरकार: मंत्री ने 62 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, जल्द मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, महापौर से हुई ये बड़ी चूक

Fri, 06 Aug 2021 03:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Aug 2021 03:24 AM IST
सार

योगी सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने 62 करोड़ की लागत की 67 परियोजनाओ का बटन दबाकर शिलान्यास व लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Meerut News: Urban Development Minister Ashutosh Tandon laid the inaugurated 62 crore 67 projects
मेरठ: नगर विकास मंत्री ने 62 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में चौधरीचरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने 62 करोड़ 22 लाख 83 हजार की लागत की 67 परियोजनाओ का बटन दबाकर शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों और कूड़ा निस्तारण प्लांट से मेरठ शहर की जनता को बड़ा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने कहा कि सितंबर तक मेरठ को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। बस चार्जिंग स्टेशन लोहियानगर में बन गया है। उत्तर प्रदेश में 700 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे तैयार होने पर उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने गृह कर के भुगतान को सुचारू बनाने के लिए ई-पॉश मशीन का शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 07 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए और आठ कोरोना योद्धाओं को सम्मानित भी किया। 
विज्ञापन


टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है, उसमें प्रदेश के 10 महानगर शामिल हैं। सात शहरों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल किया है। इस अवसर पर सांसद कांता कर्दम, संजीव सिक्का, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सोमेन्द्र तोमर, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, मुकेश सिंघल, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, जिलाधिकारी के. बालाजी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण प्लांट बड़ी उपलब्धि
लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट के शुभारंभ के मौके पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि मेरठ के कूड़े की समस्या सबसे अधिक थी। यह कूड़ा निस्तारण प्लांट अन्य शहरों के लिए भी नजीर बनेगा।

मुख्यमंत्री के नाम से कर दिया संबोधन 
महापौर सुनीता वर्मा से संबोधन के दौरान गलती हो गई। महापौर ने आभार जताने के लिए माइक पकड़ते ही मुख्यमंत्री बोलते हुए संबोधन कर दिया। इस पर सभी लोग हंसने लगे। हालांकि बाद में महापौर ने संशोधन किया।

महापौर बोलीं, अब नहीं दिखेंगी कूड़े की पहाड़ी  
महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब शहर में कहीं भी कूड़े की पहाड़ी नहीं दिखेगी। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने कहा कि लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट को लगातार चलाया जाएगा। इससे प्रतिदिन 600 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए एक अन्य प्लांट भी लगाया जाएगा। शहर में पांच स्थानों पर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे।

टैक्स के नाम पर लूट रहे निगम अधिकारी : अहलूवालिया

पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत मंत्री से की। सर्किट हाउस में उन्होंने बताया कि अधिकारी गलत बिल भेजकर अवैध वसूली करते हैं। शहर में हर घर से कूड़ा तक नहीं लिया जा रहा है। हाउस टैक्स लगवाने के नाम पर पांच हजार से 25 हजार रुपये की वसूली की जा रही है।

पार्षदों ने गिनाई नाली खड़ंजों की समस्या 
शहर में नाली, खड़ंजे, सीवर, नाला सफाई और पेयजल आदि समस्याओं को लेकर पार्षद अंशुल गुप्ता, जितेंद्र पाहवा, अकरम शाह, संजय सैनी, डिंपल चौधरी, अंशुल गुप्ता, गुलबीर सिंह आदि ने नगर विकास मंत्री को विकास कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपे।

छोटे-छोटे एसटीपी बनाकर नालों के गंदे पानी को करें साफ : टंडन

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने नगर निगम अधिकारियों को काली नदी पर नमामि गंगे योजना के तहत प्रस्तावित 200 एमएलडी क्षमता वाले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को भूलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वह छोटे-छोटे एसटीपी बनाकर नालों के गंदे पानी को साफ करने का काम करें। शहर से डेयरियों को बाहर करने की कार्य योजना तैयार करने के साथ ही बरसात के बाद शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। लापरवाही करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

नगर विकास मंत्री ने गुरुवार को कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत बनने वाले एसटीपी पर अधिक खर्च आएगा। नगर विकास मंत्री ने शहर के नाले, सीवर और सड़क सफाई पर असंतोष जताया। नगर आयुक्त ने घर-घर से कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा निस्तारण के संबंध में जानकारी दी। नगर विकास मंत्री कहा कि शहर में गदंगी की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में कम रैंकिंग पर नगर निगम अधिकारियों की बोलती बंद कर दी। साथ ही लोहिया नगर में लगे कूड़े के पहाड़ों को दो साल के भीतर खत्म कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मंत्री के समक्ष इंटीग्रेटेड प्लांट लगाए जाने का भी प्रस्ताव रखा, जिस पर उन्होंने शीघ्र निर्णय दिए जाने का आश्वासन दिया। 

शहर से बाहर निकालें डेयरी 
नगर विकास मंत्री ने कहा कि शहर में संचालित सभी डेयरियों के गोबर से नाले और सीवर लाइन चोक हैं। यह शिकायतें लखनऊ तक पहुंच रही हैं। सभी डेयरियों को शहर से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि डेयरियों पर ठोस कार्रवाई के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए और कार्य योजना के तहत कार्रवाई कराई जाए। 

खोदी सड़कों को ठीक करो, नहीं तो कार्रवाई होगी 
जल निगम द्वारा खोदी गई महानगर की सड़कों को लेकर नगर विकास मंत्री ने नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि अगर अगस्त में जल निगम ने अपनी खोदी गई सड़कों को नहीं बनाया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके साथ साथ उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि वह बरसात के तुरंत बाद महानगर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएं। 

खराब पथ प्रकाश व्यवस्था पर नाराज 
नगर विकास मंत्री ने ईईएसएल कंपनी के कार्य की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने कहा कि कंपनी लाइटों को समय से ठीक करने का काम नहीं कर रही है। जिसके कारण आए दिन शहर में अंधेरा छाया रहता है। इस पर मंत्री ने कहा कि कंपनी से जवाब तलब किया जाएगा। इसके साथ-साथ नगर विकास मंत्री ने शहर में छह स्थानों पर बनने वाली वेंडिंग जोन की प्रगति रिपोर्ट भी जानी।

छतरी वाले पीर से घंटाघर नाले को ढकने पर खर्च होंगे 30 करोड़ 
छतरी वाले पीर से घंटाघर-कोटला नाले को अंडरग्राउंड करने के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने 30 करोड़ का बजट शीघ्र देने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह बात न्यू मोहनपुरी स्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास पर कही। उन्होंने कहा कि सरकार के सीमित संसाधन हैं। उन्हीं का प्रयोग किया जा रहा है। नाला ढकने का जो अन्य प्रोजेक्ट तैयार किया गया। उस पर भी काम किया जाएगा। बता दें कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नाले का प्रस्ताव सपा सरकार के समय दिया था। जिसको अब भाजपा सरकार में हरी झंडी मिली है। इस दौरान लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नगर विकास मंत्री को जनसमस्याओं का पुलिंदा सौंपा।

व्यापारियों ने मंत्री के सामने शहर की समस्याओं को उठाया  

संयुक्त व्यापार संघ का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मिला। व्यापारियों ने शहर के विभिन्न समस्याओं को उठाया। 

संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम के सामने स्थित टाउन हॉल के अंदर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की व्यापारियों की लंबित मांग को पूरा कर मेरठ को जाम से मुक्ति दिलाने का कार्य उचित निर्णय है। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा नगर निगम द्वारा 383 दुकानों को किरायेदार बताकर बेदखली का नोटिस दिया है। जबकि 2012 में बोर्ड बैठक में शुल्क जमा कराकर नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पास हुआ था। महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा की नगर निगम की किराए की दुकानें जो खस्ताहाल हो चुकी हैं। राजीव गुप्ता काले, रजनीश कौशल, ललित गुप्ता, अंकित गुप्ता, अंकुर गोयल, संदीप रेवड़ी, आलोक रस्तोगी, अनुज वशिष्ठ, सुधांशु महाराज, धनंजय शर्मा आदि रहे।

कचहरी में पार्किंग बनाने की मांग
मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी और महामंत्री सचिन चौधरी के नेतृत्व में मंत्री से मिला। वकीलों ने कचहरी परिसर में पुलिस चौकी व सैनिक भवन के पीछे खाली पड़ी जमीन में बहुमंजिला पार्किंग बनाने की मांग की। नरेंद्र पाल सिंह, अजय त्यागी, सतीश चंद गुप्ता, उदयवीर सिंह राणा व नरेश कुमार त्यागी मौजूद रहे। संवाद 

स्वर्गीय विधायक के नाम पर सड़क निर्माण की मांग
खत्री समाज ने नगर विकास मंत्री का स्वागत किया। गिरीश मेहरा एडवोकेट ने स्वर्गीय विधायक मोहनलाल कपूर के नाम पर सड़क का नामकरण करने की मांग की। सर्किट हाउस में स्वागत समारोह में पंकज कक्कड़ एडवोकेट, राहुल कपूर, नितिन कपूर, वीके टंडन, अजय सेठ, उदित कपूर मौजूद रहे।

छोटे मंडपों के निर्माण की अनुमति दे शासन
मंडप एसोसिएशन ने मंत्री से छोटे मंडप की अनुमति देने की मांग की। अध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा की कोरोना काल में छोटे मंडपों की जरूरत महसूस हुई है। महामंत्री नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि मंडप, बैंक्वेट हॉल, टेंट हाउस को भी इंडस्ट्री की श्रेणी में रखा जाए। कामर्शियल का नक्शा मोहल्ले एवं कम चौड़ी सड़क पर भी पास किए जाते हैं। धर्मशाला, कम्यूनिटी हॉल आदि भी इसी प्रकार पास किए जाते हैं। मंडपों के मानचित्र पास होने के मानक विभिन्न वर्ग के हिसाब से होने आवश्यक हैं। मंडप के मानचित्र पास कराने में क्षेत्रफल की पाबंदी हटाकर स्वीकृत कराने की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed