फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, two women stolen the bag of the wife of SDM on AbuLane market in Meerut

मेरठ: शहर के पॉश आबूलेन पर एसडीएम की पत्नी का बैग उड़ाया, दो महिलाएं सीसीटीवी में कैद

Tue, 17 Sep 2019 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Sep 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Meerut news, two women stolen the bag of the wife of SDM on AbuLane market in Meerut
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शहर के पॉश इलाके भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। आबूलेन पर मुजफ्फरनगर में तैनात एसडीएम की पत्नी का बैग चोरी हो गया। बैग में 25 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, पैनकार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल और एटीएम कार्ड था। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए दो महिलाएं कैद हो गई हैं। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थानाक्षेत्र के साकेत स्थित आस्था अपार्टमेंट 301 निवासी अवनिका पांडेय अपनी सहेली वीना सिंह के साथ आबूलेन पर शापिंग करने गई थीं। अवनिका के पति एसडीएम हैं और मुजफ्फरनगर में तैनात बताए गए हैं। अवनिका आबू प्लाजा स्थित एक टेलर के यहां से कपड़े लेकर ई-रिक्शा में बैठीं। इसी दौरान दो महिलाएं और एक बच्ची भी उसी ई-रिक्शा में बैठ गईं। 
विज्ञापन

दोनों महिलाओं ने अवनिका का बैग साफ कर दिया और कुछ दूर जाकर उतर गईं। करीब आधे घंटे बाद अवनिका और वीना को बैग चोरी की जानकारी हुई, तो पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाजार में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। 

दोनों महिलाएं बच्ची के साथ कैमरे में कैद हो गईं। एसओ सदर विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना शनिवार की है। फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed