फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, Two accused of Sanjay murder surrendered in Delhi Police Station, five sent to jail

सुभारती के अधीक्षक की हत्या के दो आरोपियों ने दिल्ली थाने में किया सरेंडर, 25-25 हजार का था इनाम

Thu, 19 Sep 2019 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Sep 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Meerut news, Two accused of Sanjay murder surrendered in Delhi Police Station, five sent to jail
संजय गौतम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक संजय गौतम की हत्या के दो आरोपी विनीत और सागर उर्फ राज्यपाल ने गुरूवार को दिल्ली के रोहिणी में पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। मेरठ पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस प्रकरण में फरार चल रहे तीसरे आरोपी लक्की की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। वहीं मामले में पांच आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सुभारती विवि के अधीक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा, तीन बाइक
विज्ञापन


मेरठ में संजय गौतम हत्याकांड की पटकथा एक युवती ने लिखी थी। इस युवती ने अपने प्रेमी की बेइज्जती होना बताकर प्रेमी के दोस्तों को अधीक्षक की हत्या करने के लिए उकसाया था। यह बात सोमवार को सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताई। वहीं, इस हत्याकांड में रविवार को गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पंजाया ब्रह्मपुरी निवासी संजय गौतम (45) पुत्र कृष्ण कुमार सुभारती यूनिवर्सिटी में कार्यालय अधीक्षक थे। जिनकी शनिवार शाम आधा दर्जन से अधिक युवकों ने ईंटों से बेरहमी से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के दो आरोपी विनीत निवासी पूठा परतापुर, सागर उर्फ राजपाल निवासी टिमकिया जानी और लक्की निवासी पल्लवपुरम हैं, जो फरार थे। इनमें से दो ने आज सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़ें: अधीकक्षक मर्डर: तमंचे से नहीं चली गोली तो सड़क से उखाड़ीं ईंटें, किए ताबड़तोड़ वार, इसलिए की हत्या

विवेचना में सामने आया कि विनीत और सागर का सुभारती विवि में आना-जाना था। वे अधीक्षक संजय गौतम को भी जानते थे। करीब एक सप्ताह पहले विवि में सागर और विनीत को एक छात्रा के सामने अधीक्षक संजय ने फटकार लगाते हुए कहा था कि यह कैंपस है और बाहरी युवकों का घूमना मना है। इस पर दोनों ने अपनी बेइज्जती होना समझा। 

इसके बाद विनीत ने यह बात अपनी प्रेमिका को बताई थी, जिस पर प्रेमिका ने इस बेइज्जती का बदला लेने की बात कही थी। विनीत ने अपनी प्रेमिका के सहारे पहले विशाल और फिर अन्य दोस्तों को जोड़ा था। शनिवार शाम को विशाल अपने साथियों को लेकर पहुंचा। जहां यह कहा कि बस शिक्षक को सबक सिखाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed