फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Transport Corporation has included Paris model for rapid rail and will deliver goods in few hours

रैपिड रेल: अपनाएंगे पेरिस मॉडल, मिनटों में पहुंचेगा सामान, जानें क्या है एनसीआरटीसी का प्लान

Wed, 21 Jul 2021 08:09 AM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Jul 2021 08:09 AM IST
सार

रैपिड रेल अब आम जरूरतों का सामान भी आसानी से पहुंचा देगी। इसके लिए एनसीआरटीसी ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। खास बात है कि इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने पेरिस मॉडल को शामिल किया है।

विज्ञापन
Meerut News: Transport Corporation has included Paris model for rapid rail and will deliver goods in few hours
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन राज्यों को जोड़ने वाली रैपिड रेल आम जरूरतों का सामान भी आसानी से पहुंचा देगी। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने पेरिस मॉडल को शामिल किया है। हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रैपिड रेल के डिपो बनाए जाएंगे। इन्हीं स्थान पर सामान उतारने के लिए यार्ड बनेगा। इसके बाद यहां से सामान वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा। इससे मेरठ से दिल्ली, दिल्ली से हरियाणा के बीच वाहनों की संख्या कम हो जाएगी। पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ प्रदूषण भी कम होगा। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम तीन कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है। इसमें पहला कॉरिडोर से दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ, दूसरा कॉरिडोर सराय काले खां से पानीपत और तीसरा कॉरिडोर सराय काले खां से अलवर तक है। इसमें सराय काले खां रैपिड रेल ट्रांजिट हब स्टेशन के रूप में शामिल किया गया है। अभी तक यहां सामान के आवागमन में एक से तीन दिन तक लग जाते हैं। इसी राह को आसान करने के लिए एनसीआरटीसी यात्रा सुविधा के साथ-साथ सामान की सप्लाई भी आसान करने की तैयारी की है। 
विज्ञापन


दिल्ली सबसे अधिक प्रदूषित राजधानी
एनसीआरटीसी द्वारा वर्ष -2018 के दिए गए आंकड़ों में विश्व में राजधानी में पहले स्थान प्रदूषित होने के मामले में दिल्ली का स्थान है। यहां पीएम 2.5 का स्तर 114 है। इसके बाद कोलकाता, हैदराबाद, बीजिंग, आबूधाबी, लंदन और मनीला शामिल हैं। दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों से 41 प्रतिशत प्रदूषण का उत्सर्जन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है एनसीआरटीसी का प्लान
हरियाणा रूट पर डिपो - पानीपत, मुर्थल
राजस्थान रूट पर डिपो - धारूहेड़ा 
दिल्ली में डिपो- जंगपुरा सेंटर
उत्तर प्रदेश में डिपो - दुहाई और मोदीपुरम

ये है पेरिस मॉडल
फ्रांस की राजधानी पेरिस में बर्सी शहर से कॉम्बस लॉ विले तक 30 किमी में आम जरूरतों के सामान को रीजनल ट्रेन सर्विस के माध्यम से पहुंचाया जाता है। ये ट्रेन 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। एक दिन में एक ही ट्रेन का संचालन सामान के आवागमन के लिए किया जाता है। इसमें 16 मालवाहक कोच लगे होते हैं। इसके माध्यम से बंद बोतल लिक्विड, घर की जरूरत का सामान भेजा जाता है। स्टेशन तक सामान भेजने के बाद सीएनजी ट्रकों के माध्यम से सप्लाई की जाती है। इस मॉडल पर सफलता पूर्व संचालन जारी है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने अपने प्रोजेक्ट में मॉडल पर स्टडी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed