फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Tourism Minister Prahlad Singh lays foundation stone of Arahan Darshanam Kendra in Hastinapur

पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह ने हस्तिनापुर में किया अर्हं दर्शनम केंद्र का शिलान्यास, डीएम को दिया ये आदेश

Thu, 25 Feb 2021 12:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Feb 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Tourism Minister Prahlad Singh lays foundation stone of Arahan Darshanam Kendra in Hastinapur
पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह ने हस्तिनापुर में अर्हं दर्शनम केंद्र का शिलान्यास किया। - फोटो : अमर उजाला

सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित कई विभागों के अधिकारियों ने हस्तिनापुर में गुरुवार को महाभारत कालीन एतिहासिक नगरी प्राचीन स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद अर्हं दर्शनम केंद्र का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


एतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन स्थलों की स्थिति जानने के लिए और केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ महाभारत कालीन एतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन पांडव टीले का भ्रमण किया। साथ ही यहां पर मौजूद अमृतकूप, रघुनाथ महल, प्राचीन जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर मंदिर आदि का भ्रमण कर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से इनकी स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने इनके संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को जल्द ही धरातल पर लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी के. बालाजी को केंद्र सरकार के द्वारा हस्तिनापुर में बनाए जाने वाले म्यूजियम के लिए जल्द से जल्द जमीन को चिन्हित कर विभाग को आवंटित करने की बात कही। उसके बाद उन्होंने अर्हं दर्शनम केंद्र का शिलान्यास किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भारत सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि महाभारत कालीन एतिहासिक नगरी एक प्राचीन विरासत है, जिसे संरक्षित करना होगा। इसके लिए भारत सरकार संकल्पित है। हमारे देश को आज भी विश्व गुरु के नाम से जाना जाता है, इसलिए भारत में वह हर चीज है जो अन्य देशों में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, पति ने किया बेहोश, डॉक्टर ने दबाया मुंह और फिर...


पटेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पूरा देश और विश्व प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा पर्यटन विभाग को नुकसान हुआ है। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार हस्तिनापुर को विकसित करने के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर उनके साथ मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुज राठी आदि मौजूद रहे। 

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हस्तिनापुर उनके सांसद क्षेत्र से बाहर है, लेकिन फिर भी महाभारत कालीन एतिहासिक नगरी होने के चलते और प्राचीन संस्कृति को बचाए रखने के लिए उनका प्रयास हस्तिनापुर को विकसित करना है। जिसके बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलकर हस्तिनापुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की मांग की है। जिससे जल्द ही हस्तिनापुर का कायाकल्प होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed