फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षिका हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, पति ने किया बेहोश, डॉक्टर ने दबाया मुंह और फिर...

Wed, 24 Feb 2021 04:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Feb 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A woman teacher murder case have open by police in Meerut of Uttar Pradesh
महिला टीचर की हत्या का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ के शास्त्री नगर में शिक्षिका की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पति ने पहले नशीला पदार्थ खिलाया और फिर रात में डॉक्टर ने घर पर आकर तकिए से दबाकर शिक्षिका की हत्या कर दी। पति के मोबाइल में वह फोटो मिला है, जिसमें डॉक्टर शिक्षिका की हत्या कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने पति संजय लूथरा और डॉक्टर रजत भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। यह भी पता चला है कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद रहता था। 

UP Crime News: A woman teacher murder case have open by police in Meerut of Uttar Pradesh
शिक्षिका चंदा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शास्त्री नगर सेक्टर-2 निवासी टेंट व्यापारी संजय लूथरा की पत्नी चंदा की तीन दिन पहले हत्या हुई थी। मायके वालों की शिकायत पर नौचंदी थाने की पुलिस ने टेंट व्यापारी पति को हिरासत में लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नौचंदी थाना पुलिस ने आरोपी पति को छोड़ने की बात कही थी। चंदा के मायके वालों ने एसएसपी से जांच कराने की मांग की थी। एसएसपी ने खुद मामले की जांच कर पति संजय से पूछताछ की। 

UP Crime News: A woman teacher murder case have open by police in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सख्ती से पूछताछ करने पर संजय लूथरा ने डॉक्टर पर हत्या करने का आरोप लगाया। संजय ने बताया कि डॉक्टर ने उसकी पत्नी की तकिए से दबाकर हत्या की है। इसका फोटो उसने मोबाइल से खींच लिया था, जो डॉक्टर ने डिलीट कराया। पुलिस ने मोबाइल का डाटा रिकवर किया। इसमें फोटो भी मिल गया। उसके बाद नौचंदी पुलिस ने जागृति विहार निवासी डॉक्टर रजत भारद्वाज (बीएचएमएस) को गिरफ्तार कर लिया। पति ने डॉक्टर द्वारा दिए गए नशीले पदार्थ को चंदा को खिला दिया था और फिर रात में डॉक्टर ने गला दबा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: A woman teacher murder case have open by police in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

रात में 1:45 बजे घर पहुंचा था आरोपी डॉक्टर
टेंट व्यापारी ने पत्नी की हत्या के लिए डॉक्टर को 1.35 लाख रुपये की सुपारी दी। डॉक्टर ने नशीला पदार्थ दिया। संजय ने चंदा को जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद रात में 1:45 बजे डॉक्टर रजत घर पहुंचा। उसने चंदा के मुंह पर तकिया रखा और फिर जान निकलने तक दबाए रखा। 

विज्ञापन
UP Crime News: A woman teacher murder case have open by police in Meerut of Uttar Pradesh
शिक्षिका का आईकार्ड - फोटो : अमर उजाला

फोटो से खुली पोल
पत्नी का तकिए से मुंह दबाते हुए डॉक्टर का एक फोटो संजय लूथरा ने खींच लिया था। पूछताछ में संजय ने यह बात पुलिस को बता दी। सर्विलांस के एक्सपर्ट सिपाहियों ने मोबाइल से डिलीट किया हुआ फोटो रिकवर कर लिया। उसके बाद वारदात का पूरा सच सामने आ गया। पुलिस ने डॉक्टर को उठाया और पूरी घटना का खुलासा कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed