{"_id":"6103bd0d8ebc3e584968a92d","slug":"meerut-news-there-have-jam-in-many-places-in-the-city-and-the-traders-created-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: शहर में कई जगह बने जाम के हालात, ड्यूटी पर नहीं मिले पुलिसकर्मी, व्यापारियों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: शहर में कई जगह बने जाम के हालात, ड्यूटी पर नहीं मिले पुलिसकर्मी, व्यापारियों ने किया जमकर हंगामा
Fri, 30 Jul 2021 02:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:19 PM IST
सार
शहर में शुक्रवार को कई जगह जाम के हालात बन गए। इसको लेकर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मेरठ में हंगामा करते व्यापारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में शुक्रवार को लिसाड़ी गेट, भूमिया पुल और गोला कुआं पर ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस की मौजूदगी में भी जाम के हालात बन गए। संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मिलकर इसका विरोध किया। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
वहीं हंगामा बढ़ने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को शांत कराया। सह मीडिया प्रभारी सुधांशुजी महाराज ने कहा कि लिसाड़ी गेट पर चार्ट के अनुसार पुलिसकर्मी शुक्रवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। यह बात इंस्पेक्टर ने भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
वहीं मौके पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर शैलेश मिश्रा, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट द्वारा गोला कुआं पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन, वे ड्यूटी पर नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने कहा कि तत्काल पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
व्यापारियों की मांग है कि प्रतिदिन प्रतिबंधित वाहन रोड पर व्यापारियों को माल लाने और ले जाने के लिए रिक्शा ठेला के लिए एंट्री दी जाए। वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर मिश्रा ने प्रतिबंधित वाहन को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि व्यापारियों को जाम से किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ मंत्री ललित गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी सुधांशुजी महाराज, मंत्री पवन गर्ग, अशोक रस्तोगी, प्रदीप कौशिक व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।