फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The workers of the Hindu organization demanded to impose Rasuka on the accused Naushad in the case of making roti by spitting

थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला: हिंदू-संगठन के कार्यकर्ताओं में उबाल, आरोपी नौशाद पर रासुका लगाने की मांग

Mon, 06 Dec 2021 08:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Dec 2021 08:32 PM IST
सार

मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले को लेकर हिंदू-संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी नौशाद का पुतला फूंका। उन्होंने आरोपी नौशाद पर रासुका लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut News: The workers of the Hindu organization demanded to impose Rasuka on the accused Naushad in the case of making roti by spitting
आरोपी नौशाद का पुतला फूंका। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले में हिंदू-संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कंकरखेड़ा स्थित हाईवे के पास आरोपी नौशाद का पुतला भी फूंका। हिंदू-संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी नौशाद पर रासुका लगाने की मांग की गई।

विज्ञापन


ये है मामला
मेरठ जिले में आंबेडकर रोड स्थित लक्ष्मीनगर में दो दिन पहले शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले एक युवक का वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर यह मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एक युवक और ठेकेदार को हिरासत में लिया था, जिनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन


बताया गया जा रहा है कि वायरल हुए वीडियो में नौशाद नाम का युवक रोटी बना रहा है। वह रोटी पर बार-बार थूक लगा रहा था। किसी युवक ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शनिवार को इसकी रिकॉर्डिंग पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने आरोपी नौशाद को हिरासत में ले लिया। नौशाद कैथवाड़ी रोहटा का रहने वाला बताया गया है। उससे कुछ जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शादियों में काम करने वाले सरूरपुर निवासी ठेकेदार बालेश्वर को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

वीडियो बनाने वाले युवक पर भी उठे सवाल
इस मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि वीडियो बनाने वाला युवक खामोश क्यों रहा। शादी वाले दिन ही इस बारे में समारोह में पहुंचे लोगों को नहीं बताया गया। यदि तभी बता दिया जाता तो शायद तत्काल कार्रवाई हो जाती।

यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed