फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Tenants and bouncers beat up retired Navy Commander in Abu lane Bazar

आबूलेन बाजार में अराजकता: किरायेदारों और बाउंसरों ने सेवानिवृत्त नेवी कमांडर को जमकर पीटा, ये है पूरा मामला

Sun, 12 Sep 2021 01:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 Sep 2021 01:19 AM IST
सार

मेरठ के आबूलेन बाजार में किरायेदारों और बाउंसरों ने सेवानिवृत्त नेवी कमांडर को जमकर पीटा। इस दौरान व्यापारी भी जुट गए मगर आधा घंटे तक अराजकता जारी रही। वहीं काफी देर बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

विज्ञापन
Meerut News: Tenants and bouncers beat up retired Navy Commander in Abu lane Bazar
आबूलेन बाजारा में अराजकता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के आबूलेन बाजार में भवन स्वामी सेवानिवृत्त नेवी कमांडर रजनीश कुमार और किरायेदार के बीच विवाद हो गया। भवन स्वामी पक्ष की ओर से शोरूम पर ताला डालने के बाद यह विवाद और बढ़ गया। किरायेदार ने बाउंसरों को बुलाकर भवन स्वामी को सरेआम जमकर पीटा। इसके बाद व्यापारी भी जुट गए मगर आधा घंटे तक अराजकता जारी रही। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। काफी देर बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। किराएदार और बाउंसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बताया गया है कि भवन स्वामी पूर्व सैनिक कल्याण निगम उत्तर प्रदेश के रीजनल हेड भी हैं।

विज्ञापन


डॉक्टर कॉलोनी बेगम ब्रिज लालकुर्ती निवासी रजनीश कुमार की आबूलेन में 2173 फीट का दो मंजिला भवन है। इसमें कई दुकानें हैं। प्रथम तल पर दीपक कुमार निवासी साकेत, सिविल लाइन ने किराये पर लिया है। इसमें दीपक ने हैश टैग के नाम से फैशन डिजाइनिंग से जुड़ा शोरूम खोला हुआ है। इसका प्रतिमाह किराया 1.30 लाख रुपये बताया गया है। रजनीश ने आरोप लगाया कि दीपक भूतल पर भी कब्जा करना चाहता है। इसी विवाद में शनिवार को रजनीश कुछ सेवानिवृत्त सैन्य साथियों के साथ आबूलेन पहुंचे और शोरूम के बाहर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही दीपक भी कई युवकों के साथ पहुंचे। दीपक और रजनीश के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दीपक और उसके साथियों ने रजनीश को लोगों की भीड़ के बीच में पीटना शुरू कर दिया। दीपक ने दावा किया कि उसने दो करोड़ में भवन खरीद लिया है। इसमें 55 लाख रुपये एडवांस में रजनीश को दिए गए हैं। वहीं, रजनीश ने कहा कि उनको सात महीने का किराया तक नहीं मिला, भवन बेचने की बात गलत है। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। बाद में व्यापारी नेता जीतू नागपाल सहित अन्य पहुंचे और मामला शांत करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबूलेन में आधा घंटे तक रही अराजकता
बताया गया है कि दीपक और उसके साथी काफी देर तक रजनीश को पीटते रहे। इस दौरान रजनीश के कपड़े भी फट गए। कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। लोगों ने बताया कि दीपक ने बाउंसरों को बुलाया था। वह रजनीश को पीटते रहे, स्थानीय लोग उनको रोकते रहे, मगर आधे घंटे तक आबूलेन पर अराजकता जारी रही। काफी देर तक हंगामे के बाद सदर बाजार पुलिस पहुंची।

पुलिस को थी विवाद की जानकारी 
यह मामला दो दिन से चल रहा था। पुलिस को पहले से विवाद की जानकारी थी। शुक्रवार को रजनीश अपने साथियों के साथ सदर बाजार के थाने में पहुंचे थे। रजनीश ने बताया था कि दीपक पूरे भवन पर कब्जा करने की कोशिश में है। इस पर थाना पुलिस ने कहा था कि अधिकारियों को जानकारी दे दो और फिर भवन पर अपना कब्जा कर लो। शनिवार को भवन पर ताला लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया और यह घटना हो गई। 

करोड़ों की जमीन के लिए होती रही है गुंडागर्दी
आबूलेन पर किराये की दुकान या भवन को लेकर विवाद पहले भी होते रहे हैं। यहां करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर कई किरायेदार पहले भी गुंडागर्दी दिखा चुके हैं। कई दुकान मालिकों और किराएदारों में विवाद चल रहे हैं। पुलिस जांच में भी किरायेदारों की दबंगई चलती रही है।

किरायेदार और उसके साथी बाउसंरों ने भवन स्वामी के साथ मारपीट की है। इसकी वीडियो भी पुलिस के पास है। किरायेदार को नामजद करते हुए अन्य आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। भवन से जुड़ा विवाद तो दोनों पक्षों को कोर्ट में ही निपटाना होगा। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed