फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Shivangi is not alive but her dead body has found and the villagers raised slogans against police

UP: मासूम शिवांगी जिंदा नहीं, लाश मिली, हालत देख कांप उठे परिजन, पुलिस के बयान से भड़के ग्रामीण, जमकर नारेबाजी

Fri, 24 Feb 2023 12:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Feb 2023 12:53 PM IST
सार

Meerut News : जिस मासूम शिवांगी को पुलिस पिछले आठ दिन से तलाश रही थी, वह जिंदा नहीं बल्कि उसकी लाश मिली है। वहीं बेटी की हालत देख परिजनों का कलेजा कांप उठा।

विज्ञापन
Meerut News: Shivangi is not alive but her dead body has found and the villagers raised slogans against police
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बच्ची शिवांगी का शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे हादसा बताया तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि जिस गन्ने की ढांग में बच्ची का शव मिला है, वहां पर चार दिन पहले एसपी देहात ने डॉग स्कवॉयड और थाना पुलिस को लेकर सर्च अभियान चलाया था।

विज्ञापन


पुलिस टीम आठ दिन से लापता शिवांगी की तलाश में लगी थी। चार दिन पहले कोल्हू में गन्ने की ढांग हटाकर देखा गया था लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार रात बच्ची का शव मिलने की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने इसे हादसा बताया तो बच्ची के माता-पिता ने नाराजगी जताई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने शव की वीडियोग्राफी कराई और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गन्ना पलटते समय बच्ची के दबने की आशंका
पुलिस ने अंदेशा जताया कि कोल्हू पर कोई किसान बुग्गी या ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर आया होगा। गन्ना पलटते समय बच्ची दब गई होगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर बच्ची दबती तो कोई आवाज आती। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Photos: हादसों का कहर, शामली में तीन दोस्तों की मौत, तो सहारनपुर में डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

शिवांगी के हाथ में दस और बीस के नोट मिले
70 रुपये लेकर बच्ची परचून की दुकान पर दाल लेने गई थी। बच्ची के हाथ में दस और बीस के नोट भी मिले। उसके दोनों हाथ नीले पड़े हुए थे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि प्राथमिक जांच में लग रहा कि बच्ची की गन्ने के नीचे दबकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को आ जाएगी, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

पांच साल की किट्टू का नहीं लगा सुराग
टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी धीरेंद्र सिंह की पांच साल की बेटी किट्टू का चार जनवरी को अपहरण हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिया। डेढ़ महीने बीतने के बावजूद भी बच्ची का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि बच्ची की तलाश में चार टीम लगी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में चेकिंग अभियान: 103 वाहनों के कटे चालान, कार्रवाई से देहात क्षेत्रों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

युवती की नहीं हुई पहचान
खरखौदा के जमनानगर में 11 दिन पहले एक गर्भवती युवती का शव बोरे में मिला था। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक शव को कंधे पर ले जाते करीब डेढ़ किमी तक दिखा है। युवती की पहचान नहीं हुई और न आरोपी का सुराग लगा। एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि पुलिस की टीम लगातार सीसीटीवी की फुटेज लेकर पहचान का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed