फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Sensation after Beheaded dead body of a young man was found in Rohta

Meerut News: रोहटा में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, धड़ को नोच रहे थे कुत्ते, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 12 Apr 2023 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Apr 2023 12:05 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र के चिंदौड़ी गांव में बुधवार सुबह एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि धड़ को कुत्ते नोंच रहे थे जबकि शव से गर्दन गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
Meerut News: Sensation after Beheaded dead body of a young man was found in Rohta
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में एक युवक को न सिर्फ दर्दनाक मौत दी गई बल्कि शव की पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर से गर्दन को अलग कर जंगल में फेंक दिया गया। बुधवार अल सुबह कुत्तों के झुंड को खेत में बार-बार जाता देखकर छानबीन की तो एक सिर कटी लाश पड़ी थी। 

विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या के बाद शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Encounter: ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा मुठभेड़ में ढेर, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार, कई सिपाही भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut News: Sensation after Beheaded dead body of a young man was found in Rohta
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार गांव चिंदौड़ी खास निवासी अक्षय उर्फ लाला का कैथवाड़ी संपर्क मार्ग पर ट्यूबवेल है। ट्यूबवेल के पास ईख के खेत में बुधवार की सुबह कुछ कुत्ते घूमते हुए दिखाई दिए। कुत्तों के खेत में घुसने को बार-बार देख वहां से गुजर रहे ग्रामीण भी वहां पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि खेत के भीतर एक गर्दन कटी लाश पड़ी है। जिसे कुत्ते नोच रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीजन में सबसे गर्म रहा मंगलवार, पारा 36 पार, तीन महिलाओं समेत कोरोना के छह मरीज मिले

ग्रामीणों ने इसकी सूचना रोहटा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में पड़ी लाश की गर्दन तलाश करने का प्रयास किया। हालांकि कई घंटों की मशक्कत के बाद भी शव से गायब गर्दन नहीं मिली।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed