{"_id":"61f17e2aba13744ebb6cf20b","slug":"meerut-news-rural-team-has-won-the-voter-awareness-cup-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल: क्रिकेट मैच में रोमांचक मुकाबला, मतदाता अवेयरनेस कप पर मेरठ ग्रामीण इलेवन का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल: क्रिकेट मैच में रोमांचक मुकाबला, मतदाता अवेयरनेस कप पर मेरठ ग्रामीण इलेवन का कब्जा
Wed, 26 Jan 2022 10:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 26 Jan 2022 10:30 PM IST
सार
मेरठ में अधिकारियों ने मतदाता अवेयरनेस के लिए एक अच्छी पहल की। अधिकारियों ने बुधवार को शहर और ग्रामीण टीम का मैच कराया। वहीं रोमांचक मुकाबले में ग्रामीण वोटर इलेवन ने मेरठ शहरी वोटर इलेवन को सात विकेट से हराकर मतदाता अवेयरनेस कप पर कब्जा किया।
विज्ञापन
क्रिकेट टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में भामाशाहपार्क के रणजी मैदान में बुधवार को आयोजित मतदाता अवेयरनेस कप में क्रिकेट के सितारों ने जमकर चौके-छक्के लगाए। मंडलायुक्त के निर्देशन में जिला निर्वाचन आयोग ने मेरठ जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बड़े मैच का आयोजन किया। मेरठ शहरी वोटर इलेवन को सात विकेट से हराकर मेरठ ग्रामीण वोटर इलेवन ने मतदाता अवेयरनेस कप पर कब्जा किया।
विज्ञापन
सीनियर आईएएस ऑफिसर व संयुक्त सचिव भारत सरकार भुवनेश कुमार व मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। भुवनेश कुमार ने कहा कि भले ही ग्रामीण टीम जीती हो, लेकिन 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान में जिले के शहरी क्षेत्र के लोगों को जमकर मतदान कर जीत हासिल करनी है। मेरठ रूरल (ग्रामीण) वोटर इलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की अगुवाई में बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ अर्बन (शहरी) वोटर इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 172 रन बनाए। जिसमें रणजी खिलाड़ी उमंग शर्मा ने 33 गेंद पर 43 रन व समीर चौधरी ने 23 गेंद पर 34 रन व कुलदीप यादव ने नाबाद 15 रन की पारी खेली। मेरठ रूरल के गेंदबाज विकास सिंह व कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट, जबकि शिवम शर्मा व विकास सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में नहीं पहुंचे खाप चौधरी, दिया गया था खास न्योता
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ रूरल वोटर इलेवन की टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। गांधीबाग के बल्लेबाज संदीप तोमर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए आठ चौके व एक छक्के की मदद से 36 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। जबकि आईपीएल खिलाड़ी रिंकू सिंह ने समझदारी वाली पारी खेलते हुए 30 गेंद में 43 रन बनाए। मेरठ अर्बन के गेंदबाज प्रशांत चौधरी, विनीत व कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया। चाइनामैन कुलदीप यादव ने तीन ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया। मैन ऑफ दी मैच संदीप तोमर चुने गए। बेस्ट गेंदबाज कर्ण शर्मा, बेस्ट बल्लेबाज रिंकू सिंह को दिया गया। इस दौरान नगर आयुक्त मनीष बंसल, अपर आयुक्त मेधा रूपम, एडीजी राजीव सभरवाल, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) निदेशक डॉ. युद्धवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का विरोध, काफिले को देख जमकर नारेबाजी
वहीं इस दौरान स्कूली बैंड ने दर्शकों का जमकर उत्साह बढ़ाया। चौकों-छक्कों व विकेट गिरने पर बैंड के साथ खिलाड़ियों में रोमांच पैदा किया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दर्शकों के हाथों में तिरंगा था, जिसे देखकर जोश बन रहा था।