फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Election: The villagers have protested against BJP State President Swatantra Dev Singh

यूपी चुनाव: मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का विरोध, काफिले को देख जमकर नारेबाजी

Wed, 26 Jan 2022 09:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Jan 2022 09:05 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का जमकर विरोध हुआ। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
UP Election: The villagers have protested against BJP State President Swatantra Dev Singh
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खतौली में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के घर पर खाना खाया। वाल्मीकि बस्ती से काफिला गुजरा तो लोगों ने भाजपा के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने हाथरस की घटना पर नाराजगी जताई गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: साइड लगने पर मीडिया कर्मी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


वहीं कई युवकों ने काफिला गुजरने के दौरान भला-बुरा कहा। उन्होंने स्थानीय विधायक के रवैये पर भी नाराजगी जताई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शहर के मोहल्ला कमलनगर व कूकड़ाकड़ा में डोर टू डोर संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र को पूरा करते हुए जनहित में चहुमुखी विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।  


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में मुजफ्फरनगर अपराध का नहीं बल्कि व्यापार का गढ़ बन रहा है। यह जिला आप निवेशकों की पहली पसंद है। भाजपा के स्टार प्रचारक ने कहा कि यहां चारों तरफ नए-नए हाईवे का जाल बिछ गया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बन जाने से मुजफ्फरनगर दिल्ली के और करीब आ गया है। इसी के साथ-साथ बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

इस दौारन जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, बिजेन्द्र पाल, अमित कुमार चौधरी, शरद शर्मा, संजय गर्ग, राजीव सिंह गुर्जर, रोहिताश पाल, जिला महामंत्री रोहिल कुमार वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, सुष्मा पुंडीर, विजय सैनी, जिला मंत्री बोबिंद्र सहरावत, राहुल वर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: यूपी: दिव्या काकरान ने की सगाई, ओलंपिक के बाद शादी, शामली के जाफरपुर के सचिन प्रताप के साथ होगा विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed