{"_id":"62860f14b2b9d543563e012d","slug":"meerut-news-robbery-from-doctor-s-p-a-near-victoria-park-police-are-searching-through-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अपराधी बेखौफ, स्कूटी सवार डॉक्टर के पीए को बनाया निशाना, गन प्वाइंट पर लेकर की लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अपराधी बेखौफ, स्कूटी सवार डॉक्टर के पीए को बनाया निशाना, गन प्वाइंट पर लेकर की लाखों की लूट
Thu, 19 May 2022 03:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 May 2022 03:04 PM IST
सार
विक्टोरिया पार्क के पास बदमाशों ने डॉक्टर के पीए से लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विक्टोरिया पार्क के पास बदमाशों ने डॉक्टर के पीए से लूटपाट कर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरु की। जहां अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
मोहनपुरी निवासी ऋषि कुमार सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के यहां पीए के पद पर तैनात हैं। बुधवार देर रात वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि विक्टोरिया पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक किया और फिर गन प्वाइंट पर लेकर 35 हजार रुपए नगद और गले से सोने की चेन छीन ली। छीना झपटी में ऋषि कुमार को चोट भी आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: घराती बरात के स्वागत के लिए थे तैयार, एन वक्त पर गायब हुआ दूल्हा, सजी-संवरी दुल्हन करती रही इंतजार
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह मामले की शिकायत करने ऋषि अपने दोस्त के साथ सिविल लाइन थाने में पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लूटा हुआ सामान बरामद किया जाएगा।