फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: bridegroom disappeared before the procession bride kept waiting

Saharanpur: घराती बरात के स्वागत के लिए थे तैयार, एन वक्त पर गायब हुआ दूल्हा, सजी-संवरी दुल्हन करती रही इंतजार

Thu, 19 May 2022 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 May 2022 01:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाए इंतजार करती रही और बरात नहीं आई। पता लगा कि दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इसके बाद दुल्हन के पिता ने दुल्हा पक्ष पर कम दहेज देने पर बरात न लाने का आरोप लगाया और थाने में तहरीर देते हुए कारवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Saharanpur: bridegroom disappeared before the procession bride kept waiting
बारात का इंतजार करती रही दुल्हन, गायब हुआ दुल्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के नागल में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया। यहां एक शादी समारोह में दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाए इंतजार करती रही और बरात नहीं आई। दूल्हा बरात लाने से पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दुल्हन के पिता ने थाने पर तहरीर देकर दहेज में दस लाख रुपये की नकदी और कार की मांग पूरी न होने के चलते दुल्हा पक्ष पर बरात न लाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नागल क्षेत्र के गांव ताशीपुर निवासी ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी क्षेत्र के गांव पांडोली निवासी युवक से तय की गई थी। 13 मई को लड़के वाले दहेज का सभी सामान ले गए थे। बुधवार को उनके यहां बरात आनी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi-Meerut Expressway: पांचवें चरण के लिए तीन गांवों में चला रोलर, डीएमई से 7 मीटर ऊंचा होगा मेरठ मेट्रो का स्टेशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बरात के स्वागत की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। मेहमान आ चुके थे। हलवाई ने खाना तैयार कर दिया था। बरात का इंतजार किया जा रहा था। दोपहर 12 बजे तक भी जब बरात नहीं आई तो दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता को देरी का कारण पूछा।

आरोप है कि दहेज में दस लाख रुपये की नकदी और कार की मांग की गई। लड़की पक्ष ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने बरात लाने से मना कर दिया। पीड़ित पिता ने कार्रवाई की मांग की है। उधर लड़के के पिता का कहना है कि उसके बेटे की मानसिक दशा ठीक नहीं है। इसके चलते वह सुबह ही घर से कहीं चला गया। 

बताया गया कि देर शाम दूल्हा अपने घर आ गया। उधर, सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि अभी दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। यदि समझौता नहीं होता तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed