फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Rapid Rail will run at a speed of 180 km from Sahibabad to Duhai by the month of June

Meerut News: जून माह तक साहिबाबाद से दुहाई तक 180 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी रैपिड रेल

Tue, 02 May 2023 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 May 2023 11:02 AM IST
सार

जून माह तक गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई के बीच रैपिड रेल का परिचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है। रेल सुरक्षा आयुक्त से अनापत्ति मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut News: Rapid Rail will run at a speed of 180 km from Sahibabad to Duhai by the month of June
रैपिड रेल के छह कोच के चार ट्रेनसेट दुहाई डिपो में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से मेरठ के बीच सुगम व त्वरित यातायात के लिए बन रहे देश के पहले रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के पहले चरण का काम करीब पूरा हो चुका है। करीब 17.2 किलोमीटर लंबे पहले चरण के रूट पर ट्रायल रन पूरा करने के बाद अब कामर्शियल रन शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


संभावना है कि जून तक गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई के बीच रैपिड रेल का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए रेल सुरक्षा आयुक्त को रैपिड रेलवे ट्रैक के निरीक्षण के लिए पत्र लिखा जा चुका है। रेल सुरक्षा आयुक्त से अनापत्ति मिलने के साथ ही इस रूट पर रैपिड रेल दौड़ाई जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल चलाने के लिए आरआरटीएस का काम शुरू किया था। करीब 82 किमी. लंबे मार्ग का निर्माण काफी तेजी से कराया जा रहा है। इसमें पहले चरण का काम करीब समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुर्लभ: मेरठ में उर्दू में लिखी पहली रामायण और गीता सीसीएसयू में संरक्षित, 122 साल पहले हुआ था प्रकाशन

पहले चरण के 17.2 किमी. मार्ग पर फरवरी में कराए गए ट्रायल रन के सफल होने के बाद अब इस रेल खंड पर रैपिड रेल की नियमित परिचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए दुहाई यार्ड में रैपिड रेल कॉरिडोर के ऑपरेशन एंड कमांड कंट्रोल सेंटर के निर्माण का काम भी अंमित चरण में है। पूरे रूट पर चलने वाली सभी रैपिड ट्रेनों का संचालन और नियंत्रण संचालन इसी केंद्र से किया जाएगा। 

180 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी
पहले चरण के रैपिड रेल मार्ग पर पांच स्टेशन होंगे। इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई शामिल हैं । इस रेल मार्ग पर रैपिड रेल 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जो देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी। योजना के मुताबिक दिल्ली से मेरठ के रूट पर कुल 30 रैपिड रेल चलाने की योजना है, लेकिन फिलहाल सिर्फ 13 ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। 

2025 तक पूरा होगा काम
दिल्ली से मेरठ तक बन रही आरआरटीएस का काम दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ट्रायल का काम पूरा हो चुका है। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा जांचने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त कार्यालय को सूचना भेज दी गई है । वहां के अधिकारी रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करके जल्द ही अपनी रिपोर्ट देंगे। उनकी एनओसी मिलने के बाद रैपिड रेल का कामर्शियल रन शुरू कर दिया जाएगा । - नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव आवास एवं नियोजन उप्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed