{"_id":"604a4ee5578236003539ac00","slug":"meerut-news-police-have-filed-half-baked-charge-sheet-in-liquor-scandal-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांड में आधी अधूरी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, असली गुनहगार तक नहीं पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांड में आधी अधूरी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, असली गुनहगार तक नहीं पहुंची पुलिस
Fri, 12 Mar 2021 12:24 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:24 AM IST
सार
- शराब कांड में पुलिस ने पेश की आधी अधूरी चार्जशीट
- मिलावटी शराब बेचने वाले असली गुनहगार तक नहीं पहुंची पुलिस
- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पुलिस से मांगी चार्जशीट की जानकारी
विज्ञापन
मेरठ जहरीली शराब कांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शराब कांड में मेरठ और बागपत पुलिस ने आधी अधूरी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। मिलावटी शराब बेचने वाला असली गुनहगार कौन है, पुलिस ने इसका पता लगाना भी मुनासिब नहीं समझा है। इस कांड की जांच कर रहे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पुलिस से चार्जशीट के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन
जानी थाना क्षेत्र के मीरपुर जखेड़ा गांव में सितंबर 2020 को मिलावटी शराब से तीन लोगों की मौत हुई थी। उसी दिन बागपत में मिलावटी शराब ने पांच लोगों की जान ली। जानी पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इस मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला: एसआईटी की तफ्तीश तेज, दर्ज किए गए निलंबित अधिकारियों के बयान
विज्ञापन
अब जांच में जुटे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पुलिस द्वारा लगाई गई चार्जशीट के बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस स्तर पर हुई पड़ताल और कार्रवाई काफी हद तक अधूरी है। इन खामियों को दूर कर कांड से जुड़े सभी जिम्मेदार लोगों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की पड़ताल में पुलिस स्तर पर खामियों की परतें खुल सकती हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/