फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police have arrested of an accused due to encounter

मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था शातिर

Wed, 08 Feb 2023 07:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Feb 2023 07:36 PM IST
सार

मेरठ में मुठभेड़ : गोली लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। बताया गया कि शातिर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था।

विज्ञापन
Meerut News: Police have arrested of an accused due to encounter
गोली लगने से बदमाश घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के टीपी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शातिर लूटेरा भूदेव उर्फ काके पुत्र राजेश वेदव्यासपुरी में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। वहीं जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश बागपत जनपद के बड़ौत में नेहरू रोड का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। थाना मेडिकल से गैंगस्टर के एक मुकदमे में आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। आरोपी ने 2022 में ओम धर्म कांटा के पास लाखों की लूट की थी। इसी मामले में उस पर गैंगस्टर लगाया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: दुखद घटना से हिल गया पूरा शहर, गांव में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक तरीके से पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गैंगस्टर के मुकदमे में 15 हजार का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त भूदेव के विरुद्ध थाना टीपी नगर में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: अधूरी रह गई परवेज मुशर्रफ की ये हसरत, मौत से पहले मेरठ में आकर करना चाहते थे ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed