{"_id":"5f7189158ebc3e9c021673a8","slug":"meerut-news-police-has-challans-of-those-who-did-not-wear-masks-on-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पुलिस का अभियान, बिना मास्क वालों के काटे चालान, रोडवेज बसों में भी हुई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में पुलिस का अभियान, बिना मास्क वालों के काटे चालान, रोडवेज बसों में भी हुई चेकिंग
Mon, 28 Sep 2020 12:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सड़क पर बिना मास्क लगा कर निकलने पर शिकंजा कसना शरू कर दिया है। सोमवार सुबह से शहर व देहात में मास्क को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए सड़क पर मिल रहे हैं उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। एसएसपी ने सभी सीओ व थाना प्रभारियों को अभियान को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि बिना मास्क लगाए सड़क पर निकलने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाए। वाहन पर हो या वाहन चलाते समय, या पैदल। बिना मास्क मिलने पर 500 का जुर्माना वसूला जाए। इस संबंध में जिले की सभी बाहरी प्वाइंटों पर भी देहात की पुलिस को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में पिलर की आड़ में जोरों पर अवैध खनन, एक अफसर का वीडियो वायरल, जानें पूरा अपडेट
विज्ञापन
बता दें कि शहर में प्रत्येक सर्किल क्षेत्र में सीओ, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज अभियान चला रहे हैं। बेगमपुल, जीरोमाइल, दिल्ली रोड, तेजगढ़ी समेत अन्य स्थानों पर अभियान चला रहे हैं। रोडवेज बसों में भी पुलिस चेकिंग कर रही है। बस में जो भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए मिल रहा है। पुलिस उसका चालान कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/