Meerut News: सोलर लाइट से जगमगाएगी रैपिडेक्स, दुहाई में प्लांट का उद्घाटन, पढ़िए खास बातें
Meerut News : रैपिडेक्स सोलर लाइट से जगमगाएगी। शनिवार को दुहाई में प्लांट का उद्घाटन हुआ है। पढ़िए इस प्लांट से जुड़ी खास बातें।
विस्तार
रैपिडेक्स सोलर लाइट से जगमगाएगी। वर्कशॉप के साथ डिपो की तमाम बिल्डिंग पर सोलर पैनल इंस्टॉल किए गए हैं। शनिवार को दुहाई स्थित सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। यह सोलर पावर प्लांट प्रति वर्ष लगभग 6,66,000 यूनिट सौर ऊर्जा उत्पन्न करेगा।
एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने दुहाई स्थित आरआरटीएस डिपो में स्थापित एक अत्याधुनिक सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। इस सोलर प्लांट के माध्यम से उत्पादित सौर ऊर्जा की मॉनिटरिंग और ऑप्टिमाइजेशन एक अत्याधुनिक क्लाउड-आधारित एप्लिकेशन द्वारा किया जाएगा, जो निरंतर और नियमित तौर पर आउटपुट को ट्रैक करेगा।
यह भी पढ़ें: बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि इस सोलर पावर प्लांट की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 585 kwp है, जिसके लिए वर्कशॉप सहित डिपो की कई अन्य बिल्डिंग्स पर सौर पैनल इंस्टॉल किए गए हैं। इसके 25 वर्षों के अनुमानित जीवनकाल के दौरान यह अनुमान है कि यह सोलर पावर प्लांट प्रति वर्ष लगभग 6,66,000 यूनिट सौर ऊर्जा उत्पन्न करेगा। इस प्लांट से अनुमानित तौर पर सालाना 615 टन कार्बन उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है, जिससे इसके कुल जीवनकाल में कार्बन उत्सर्जन में लगभग 15,375 टन की कमी आएगी।
यह भी पढ़ें: शिवभक्ति की अनोखी कहानी: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करेंगी कृष्णा देवी, पढ़ें- 37 साल से क्यों ला रही कांवड़
इस सोलर प्लांट द्वारा जिस मात्रा में सौर ऊर्जा उत्पादित होगी, वह न केवल डिपो की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरी करेगी। उसके बाद भी अतिरिक्त सौर उर्जा उपलब्ध होगी, जिसका उपयोग अन्य आरआरटीएस परिचालनों में भी किया जा सकेगा। अपने इस प्रयास से सौर ऊर्जा द्वारा संचालित दुहाई डिपो 'नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन' की उपलब्धि हासिल कर 'ग्रीन डिपो' बन जाएगा।