{"_id":"60f9da438ebc3e581a0e4f7c","slug":"meerut-news-mrt5485895165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर कब्जे को लेकर मसूरी में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर कब्जे को लेकर मसूरी में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर कब्जे को लेकर मसूरी में चले लाठी-डंडे
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मसूरी निवासी रतनपाल ने बताया कि गांव की दो दुकानों पर पिछले कई वर्षों से कब्जा है। लेकिन गांव का ही इंद्र दुकानों पर कब्जे का प्रयास कर रहा है। उधर, इंद्र का कहना है कि जमीन उसके नाम है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इस दौरान पत्थरबाजी भी की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इंचौली पुलिस मौके पर पंहुचे। मामला दो बिरादरियों के बीच होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल है। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसओ इंचौली अंकित चौहान ने बताया कि मामला दुकानों के कब्जे से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गई है। महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ। घायल हुए लोगों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। संवाद