UP: Social Media पर छाए Meerut के Mr Vlogger Chaiwala, बुजुर्ग से लेकर युवा भी लेते हैं चुस्की, ये है खास बात
Meerut News : मेरठ के Mr. Vlogger Chaiwala सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खास बात यह है कि बुजुर्ग से लेकर युवा तक उनके पास चाय की चुस्की लेने पहुंचते हैं।
विस्तार
मेरठ के जागृति विहार स्थित मिस्टर व्लॉगर चायवाले सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जहां आज कल युवा बड़ी-बड़ी डिग्री लेकर प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी की चाह रखते हैं। वहीं उन्होंने मार्केटिंग की नौकरी छोड़ चाय का स्टाल खड़ा किया। युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी उनके पास चाय की चुस्की लेते नजर आते हैं।
चाय का स्टाल लगाने वाले इस युवा को अक्सर लोग मिस्टर व्लॉगर चायवाला के नाम से ही जानते हैं। आज हम उनके जीवन के सभी पहलुओं पर बात करेंगे।
बता दें कि जितेंद्र सिंह खरे मूलरूप से बागपत के रहने वाले हैं। 12वीं उत्तीर्ण कर आगे की पढ़ाई करने मेरठ आ गए। मवाना रोड स्थित ट्रांसलम इंस्टीट्यूशंस ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से बी फार्मा किया। इसके बाद प्रतिष्ठित कंपनी में मार्केटिंग विभाग में नौकरी की। लेकिन उन्हें जिंदगी में इससे भी ऊंचा मुकाम हासिल करना था। वे नहीं चाहते थे कि वे किसी और के लिए नौकरी करें।
यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें
वहीं शुरुआत में उन्होंने नौकरी के साथ-साथ चाय का स्टाल चलाया, लेकिन स्टाल को समय न निकलने के चलते उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी। आज उनके खूब प्रशंसक है। घरवालों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। खास बात ये है कि वे जागृति विहार में अकेले पीजी में रहते है, परिवार बागपत में रहता है।
ग्राहकों से लेते हैं फीडबैक
चाय तो हर कोई बनाता है। लेकिन जितेंद्र को कुछ हटके करना था। उन्होंने चाय के स्टॉल का सेटअप व्लॉगर की तरह किया। स्टाल को देखते ही स्टूडियो का सेटअप नजर आता है। जहां ग्राहकों के फीडबैक का व्लॉग बनाकर यूट्यूब पर शेयर करते हैं। यूट्यूब पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर
चाय के साथ किताबें भी
ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने स्टाल पर अनेक किताबों का कलेक्शन भी रखा हुआ है। जहां चाय की चुस्की के साथ लोग किताबें भी पढ़ते नजर आते हैं।